
प्रेस विज्ञप्ति
लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर सीहोरा मंडल में बैठक संपन्न
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ली भाजपा की सदस्यता
400 पार का हमारा नारा नहीं संकल्प है: गोविंद सिंह राजपूत
सागर दिनांक 08 अप्रैल 2024: लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर सीहोरा मंडल में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि भाजपा विकास करने वाली पार्टी है जिसने बिना भेदभाव हर वर्ग को जनकल्याणकारी योजना से जोड़कर उनका जीवन स्तर सुधरा है भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं ने जनता का विश्वास जीता है और यही कारण है कि हर व्यक्ति भाजपा के साथ है। इस बार हमें जीत का नया इतिहास रचना है 400 पार केवल नारा नहीं है बल्कि यह हर भाजपा कार्यकर्ता का संकल्प भी है। हर बूथ पर 370 से अधिक मत प्राप्त करके हम सब जीत का नया इतिहास रचेंगे। श्री राजपूत ने कहा कि कांग्रेस की स्थिति बहुत खराब है आलम यह है कि कांग्रेस को सागर लोकसभा सीट के लिए प्रदेश में प्रत्याशी नहीं मिला है इसलिए उत्तर प्रदेश से प्रत्याशी चुनाव लड़ रहा है जबकि भाजपा की प्रत्याशी बहन डॉ. लता वानखेड़े हमारे बीच की प्रत्याशी हैं जिन्होंने पंच से अपनी राजनीति की शुरुआत की और लोकसभा प्रत्याशी तक पहुंची हैं। भाजपा प्रत्याशी जमीनी कार्यकर्तां हैं तथा उनको लोगों की समस्याओं की समझ है इसलिए सुरखी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की प्रत्याशी लता वानखेड़े को सर्वाधिक मतों से विजय बनाकर सुरखी का नाम इस जीत में सबसे ऊपर शामिल करना है। बैठक में पूर्व जनपद अध्यक्ष गुलाब सिंह राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र से हमारी लोकसभा प्रत्याशी को अधिक से अधिक मत मिले ताकि हमारे क्षेत्र का नाम हो हर कार्यकर्ता इसके लिए जी जान से मेहनत करें क्योंकि यह चुनाव विकसित भारत का है और नया इतिहास रचने का है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि भाजपा मैं हर कार्यकर्ता को मान सम्मान मिलता है जिसके कारण अन्य पार्टियों से नेता भाजपा में आ रहे हैं भाजपा विकास करने वाली पार्टी है। लोकसभा प्रत्याशी लता वानखेड़े को हम सबको भारी मतों से विजय बनाना है। वही बैठक में खुरई पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे ने कहा कि कांग्रेस ऐसी पार्टी है जिसने मुझे संकट के समय छोड़ दिया। भाजपा में कार्यकर्ताओं का मान सम्मान है इसलिए सभी एक साथ मिलकर लोकसभा प्रत्याशी लता वानखेड़े के लिए भारी मतों से विजय बनाए।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ली भाजपा की सदस्यता
सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के समक्ष भाजपा की सदस्य ली। मंत्री श्री राजपूत ने सभी नये सदस्यों को भाजपा का गमछा पहनाकर पार्टी में उनका स्वागत किया। कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता लेने वालों में ब्लाक अध्यक्ष नीलेश यादव, ब्लाक अध्यक्ष युवक कांग्रेस अभिषेक यादव, जिला सचिव कांग्रेस राजा यादव, महा सचिव युवक कांग्रेस अमित यादव, महा सचिव युवक कांग्रेस प्रशांत यादव, उपाध्यक्ष युवक कांग्रेस सुनील यादव, लक्ष्मन पटैल, नीलेश यादव, अभिषेक यादव, आफिसर यादव ने अपने साथियों के साथ भाजपा की सदस्यता ली एवं क्षेत्र के विकास में सहयोग का संकल्प लिया।
इस अवसर पर सीहोरा मंडल अध्यक्ष कमल पटेल, डॉ वीरेंद्र पाठक, सुखदेव मिश्रा, पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे, रामकुमार यादव, रामेश्वर नामदेव, अजब सिंह यादव, मुरारी यादव, देवेंद्र पप्पू फुसकेले, महेंद्र राय, सुरेंद्र राय, रणबहादुर सिंह, अरविंद सिंह टिंकू राजा, अनिल पीपरा, कमल मिश्रा सहित सीहोरा मंडल के भाजपा मंडल के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।











