झूलेलाल जयंती पर निकला चल समारोह भाजपा ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

झूलेलाल जयंती पर निकला चल समारोह भाजपा ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

सागर भगवान झूलेलाल जयंती के उपलक्ष्य में सागर में सिंधी समाज द्वारा चल समारोह निकाला गया चल समारोह नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए कटरा बाजार पहुंचा जहां विधायक शैलेंद्र कुमार जैन के नेतृत्व में भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं द्वारा चुनाव कार्यालय के सामने चल समारोह पर पुष्प वर्षा कर चल समारोह का स्वागत किया।वही चल समारोह में शामिल सभी अनुयायियों को झूलेलाल जयंती की शुभकामनाएं दी व वरिष्ट जनों का फूल माला पहनाकर स्वागत व सम्मान किया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया,जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन, चुनाव कार्यालय प्रभारी उमेश जैन,मंडल अध्यक्ष विक्रम सोनी, एन.जी.ओ.प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक प्रासुक जैन,अंकित जैन,अमन जैन,तरुण नवरंग,अभिलेष लडिया,राजकुमार सोनी,लवलेश सेन,सहित पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Leave a Comment

Read More