
भगवान झूलेलाल जयंती पर आयोजित चल समारोह में शामिल हुए विधायक शैलेंद्र जैन
सागर.
झूलेलाल जयंती पर सिंधी समाज द्वारा चल समारोह का आयोजन किया गया। वही सिंधी कैंप में स्थित झूलेलाल मंदिर में भजन संध्या आयोजित की गई। जिसमें मुख्य रूप से विधायक शैलेंद्र जैन भी शामिल हुए। यहां विधायक जैन है भगवान झूलेलाल का आशीर्वाद लेते हुए समाजजनों से मुलाकात की। इधर, शाम के वक्त भगवान झूलेलाल जयंती पर शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें विधायक जैन भी शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान विधायक जैन ने कहा कि सिंधी समाज से मेरा नाता 15 साल पुराना है। सभी समाजजनों ने दिया तो बहुत है, लेकिन मांगा उस अनुपात में कभी कम है। इसलिए सिंधी समाज जब भी कुछ मांगेगी। उसे प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमें भगवान झूलेलाल जी बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लेकर समाज हित में कार्य करना है। इस दौरान पार्षद कैलाश हसानी,मोहन सौम्या,गुरुदिनो नागवानी,सुरेश हसरेजा,अनिल लालवानी,मोहन सदानी,राजकुमार धामेचा सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।











