जिला कांग्रेस कमेटी ने ईद उल फितर के अवसर पर मुस्लिम भाइयों को पेश की मुबारकबाद

प्रेस विज्ञप्ति (सादर प्रकाशनार्थ)

जिला कांग्रेस कमेटी ने ईद उल फितर के अवसर पर मुस्लिम भाइयों को पेश की मुबारकबाद

भारत देश तीज त्यौहारों व सामाजिक समरसता का देश है
जिनसे हमारी राष्ट्रीय एकता मजबूत होती है- गुड्डू राजा

मोटरसाइकिल पर सवार होकर अनोखे अंदाज में नमाजियों से मिले गुड्डू राजा

सागर 11 अप्रैल। ईद उल फितर के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के तत्वाधान में कांग्रेसजनों ने ईदगाह से लौट रहे मुस्लिम भाइयों को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी पार्षदगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
स्थानीय भोपाल रोड पर ईदगाह में ईद की नमाज आकर लौटने वाले मुस्लिम समाज के लोगों को ईद की बधाई देते हुए कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी गुड्डू राजा बुंदेला ने कहा कि भारत देश तीज त्यौहारों व सामाजिक समरसता का देश है, जिनसे हमारी राष्ट्रीय एकता मजबूत होती है। हम सभी एक दूसरे के त्यौहार को मिलजुल कर मनाते हैं। ईद का त्योहार भी इन्ही में से एक आपसी भाईचारे और प्रेम का पर्व है।

मोटरसाइकिल पर सवार होकर अनोखे अंदाज में नमाजियों से मिले गुड्डू राजा

स्थानीय ईदगाह पर ईद की नमाज अता कर वापस लौट रहे मुस्लिम भाइयों को मुबारकबाद देने के लिए कांग्रेस प्रत्याशी गुड्डू राजा खुद ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर उनके बीच में पहुंच गए। उनके इस अनोखे अंदाज से नमाजियों ने बेहद खुशी जाहिर करके गर्म जोशी से उनका स्वागत किया और गले मिले।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष द्वय राजकुमार पचोरी एवं डॉ. आनंद अहिरवार पूर्व सांसद, पूर्व विधायक सुनील जैन व सुरेंद्र चौधरी, भूपेंद्र सिंह मुहासा, पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे, मुकुल पुरोहित, प्रवक्ता एवं उपाध्यक्ष आशीष ज्योतिषी, डॉ अंकलेश्वर दुबे अन्नी, अवधेश तोमर, शैलेंद्र तोमर, प्रभात जैन, चक्रेश सिंघई, सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, दीनदयाल तिवारी, पार्षद ताहिर खान, चमन अंसारी, ब्लॉक अध्यक्ष समीर खान, योगराज कोरी, प्रेम नारायण विश्वकर्मा, दुष्यंत बुंदेला, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे, राजाराम सरवैया, प्रदीप पांडे हीरालाल चौधरी, महेश अहिरवार, कुंजी लाडिया जाहिद ठेकेदार, वसीम खान आदिल राईन, ऋषभ जैन गल्ला शेरू खान सहित सैकड़ो की संख्या में पहुंचे कांग्रेसजनों ने गले मिलकर मुस्लिम भाइयों को ईद की मुबारकबाद दी।
सादर।
डॉ संदीप सबलोक

Leave a Comment

Read More