
लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर शक्ति केंद्र मसुरहाई,ढकरई तथा तोड़तरफदार की ली मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बैठक
जमीनी कार्यकर्ता है भाजपा प्रत्यासी डॉ लता वानखेडे:गोविंद सिंह राजपूत
सागर दिनांक 11 अप्रैल 2024:लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर खाद नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सुरखी विधानसभा क्षेत्र की शक्ति केंद्र मसुरहाई ,ढकरई तथा तोड़ा तरफदार
की गुरुवार को बैठक ली ।
बैठक में शक्ति केंद्र प्रभारी ,बूथ प्रभारी सहित भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए ।
बैठक संबोधित करते हुए मंत्री राजपूत में कहा कि जीत का मूल मंत्र है अपना बूथ सबसे मजबूत बूथ चुनाव जीत की प्रमुख इकाई है जिस के बल पर चुनाव जीता जाता है इसलिए हर कार्यकर्ता अपने बूथ पर 370 से अधिक मत प्राप्त कर भाजपा का संकल्प पूरा करे।श्री राजपूत बैठक में कहा कि सागर सीट से भाजपा की लोकसभा प्रत्यासी डा लता वानखेडे जमीनी कार्यकर्ता है जिन्होंने पंच से राजनीति की शुरुआत की और प्रदेश के विभिन्न पदो पर रही है बहन लता वानखेडे ग्रामीण क्षेत्र की हर समस्या की जानकारी है क्योंकि वह पंच से लेकर सरपंच वा प्रदेश के विभिन्न पदो पर रही है वो अनुभवी प्रत्याशी है और हम सब के बीच की प्रत्याशी है इसलिए हमें सुरखी विधानसभा क्षेत्र से डा लता वानखेडे को अधिक से अधिक मतों से विजय बनाकर अपने क्षेत्र का नाम रोशन करते हुए जीत का नया इतिहास रचना है। वहीं दूसरी ओर जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने बिलहरा के शक्ति केंद्र बेरखेड़ी मडिया, पिपरिया तथा खुरई थावरी में बैठक ली जहां सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते हुए अपने क्षेत्र में विकास करने का संकल्प लिया जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने सभी कार्यकर्ताओं का भाजपा में स्वागत किया तथा भाजपा प्रत्याशी डॉ लता वानखेड़े को भारी मतों से विजय बनाने की अपील की।
इस अवसर पर डॉ वीरेंद्र पाठक, जनपद अध्यक्ष रामबाबू बृजेंद्र सिंह, रामकुमार यादव , रण बहादुर सिंह, जगदीश साहू ,मंडल अध्यक्ष हरनाम सिंह, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष धीरज सिंह, मंडल अध्यक्ष सिहोरा कमल पटेल, भवानी सिंह ,राजेश सेठ मुन्ना पांडे सहित भाजपा के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।











