विकास की गति को दोगुना करने के लिए राहुल सिंह को आशीर्वाद प्रदान करें:–गौरव सिरोठिया

विकास की गति को दोगुना करने के लिए राहुल सिंह को आशीर्वाद प्रदान करें:–गौरव सिरोठिया

भाजपा ने जो कहा उसे पूरा किया:– शैलेंद्र जैन विधायक सागर

मैं सौभाग्यशाली हूं जो भाजपा ने मुझे आपकी सेवा के लिए चुना:–राहुल सिंह

देवरी.
हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत विश्व की महाशक्ति बनकर उभर रहा है। भाजपा का संकल्प और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़ इच्छा शक्ति ने पिछले 10 वर्षों में 25 करोड़ देशवासियों को गरीबी रेखा से ऊपर लाने का कार्य किया है भाजपा ने बिना भेदभाव हर वर्ग जाति, समाज, धर्म के लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर उनका विकास किया है। सभी देवरी विधानसभा वासियों के आशीर्वाद और विश्वास से भाजपा ने ऐतिहासिक विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। जिसके बाद देवरी के विकास को अभूतपूर्व गति मिली है। इस विकास की गति को दोगुना करने के लिए हम सभी को एक बार फिर से हमारे लोकसभा प्रत्याशी भाई राहुल लोधी ऐतिहासिक मतों से विजय बनाना है। यह बात भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने देवरी में आयोजित आम सभा को संबोधित करते हुए कही।

आम सभा को संबोधित करते हुए विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने कहा कि लोकसभा का यह चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है। भारतीय जनता पार्टी ने जो कहा है वह पूरा किया है। फिर भले राम मंदिर निर्माण का मामला हो या फिर धारा 370 का हटाने का मामला हो। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य कि भारत विकसित देशों में शामिल हो। जिसके लिए आवश्यक हैं कि पूर्ण बहुमत से केंद्र में पुनःभाजपा की सरकार बने इसलिए आवश्यक हैं हमारे प्रत्याशी भाई राहुल सिंह को अपना आशीर्वाद प्रदान कर देश की इस गौरव पूर्ण यात्रा में देवरी विधानसभा की सहभागिता सुनिश्चित करें।
प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि दमोह लोकसभा क्षेत्र की सेवा के लिए मुझे भारतीय जनता पार्टी ने मुझे चुना हैं यह मेरा सौभाग्य हैं।मुझे पूर्ण भरोसा हैं की देवरी विधानसभा क्षेत्र की जनता जनार्दन एक बार पुनः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा को अपना आशीर्वाद स्वरूप अमूल्य मत प्रदान करेगी। आम सभा के पश्चात प्रत्याशी राहुल सिंह ने जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया विधायक शैलेंद्र जैन व स्थानीय जा प्रतिनिधि व पदाधिकारियों के साथ देवरी विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क किया व क्षेत्रवासियों से संवाद किया। इस दौरान विधायक पं. बृजबिहारी पटेरिया की अनुपस्थिति में उनकी सुपुत्री सुश्री प्रियंका पटेरिया , लोकसभा संयोजक जाहर सिंह , दमोह भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटैल, अनिल ढिमोले, मुन्ना राव साब, प्रीतम सिंह राजपूत, डाॅ कैलाश राजपूत, प्रेम सिंह लोधी (मंडल अध्यक्ष), राजेश दीक्षित, श्रीमती दुर्गा कुर्मी (बाखर बारे), रामचरण अहिरवार, रतन अहिरवार, रमेश कुर्मी (सिमरिया), अरविन्द सरखेड़ा, विश्राम कुर्मी (अनंतपुरा), पवन कुर्मी (मोकला), महेश पटेल (सरपंच), अंशुल शुक्ला, स्थानीय ग्रामीणजन व पार्टी के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने दी।

Leave a Comment

Read More