कांग्रेस छोड़ भाजपा में आईं पूर्व विधायक पारुल साहू मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किया भाजपा में पारुल साहू का स्वागत

प्रेस विज्ञप्ति

कांग्रेस छोड़ भाजपा में आईं पूर्व विधायक पारुल साहू

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किया भाजपा में पारुल साहू का स्वागत

सागर दिनांक 12 अप्रैल 2024: खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के प्रयासों से पूर्व विधायक पारुल साहू ने शुक्रवार को भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली। मंत्री श्री राजपूत ने पारुल साहू का भाजपा में स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा परिवार बढ़ रहा है विकास के लिए हम सब संकल्पित हैं। पूर्व विधायक पारुल साहू की भाजपा में घर वापसी हुई है इसका लोकसभा चुनाव में अच्छा परिणाम देखने को मिलेगा। गौरतलब है कि कांग्रेस से इस्तीफा देने के पूर्व विधायक पारुल साहू मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के कार्यालय पहुंची थी जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा देते हुए मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के नेतृत्व में पुनः भाजपा की सदस्यता ली। इसी तारतम्य में युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष अंकित हिन्नोद सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली।

Leave a Comment

Read More