पं.दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा को नमन कर पारुल साहू ने ली भाजपा की सदस्यता बोलीं परिवार में आकर सुकून महसूस कर रहीं हूं

पं.दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा को नमन कर पारुल साहू ने ली भाजपा की सदस्यता बोलीं परिवार में आकर सुकून महसूस कर रहीं हूं

सागर भारतीय जनता पार्टी की सुरखी विधानसभा से पूर्व विधायक श्रीमती पारुल साहू ने आज भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव,पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मंत्री व न्यू ज्वॉइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा, प्रदेश शासन के मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत एवं विधायक प्रदीप लारिया के समक्ष पार्टी प्रदेश कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर पूर्व विधायक श्रीमती पारुल का स्वागत किया। सदस्यता ग्रहण करने पहुंची पूर्व विधायक श्रीमती पारुल साहू ने सर्व प्रथम प्रदेश भाजपा कार्यालय दीन दयाल परिसर पहुंचकर पं.दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि करते हुए नमन किया। सदस्यता उपरांत पूर्व विधायक श्रीमती पारुल साहू ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि आज मैने अपने घर में वापसी की हैं और परिवार में आकर वरिष्ठ जनों का आशीर्वाद प्राप्त कर मुझे सुकून मिल रहा हैं l साथ ही उन्होंने कहा की भाजपा और कांग्रेस की विचारधारा में बड़ा अंतर हैं कांग्रेस में जहां व्यक्ति विशेष को महत्व दिया जाता हैं वहीं भाजपा के लिए राष्ट्र सर्वोपरि है कांग्रेस द्वारा श्री अयोध्या धाम में नवनिर्मित भव्य राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में ना शामिल होने के निर्णय से मन में बहुत पीड़ा थी।साथ ही श्रीमती पारुल साहू ने कहा की मान.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में गौरवशाली भारत के नव निर्माण की इस यात्रा में एक कार्यकर्ता के रूप में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने आज भाजपा परिवार में पुनःशामिल हुई हूं। में शीर्ष नेतृत्व सहित समूचे भारतीय जनता पार्टी परिवार का आभार व्यक्त करती हूं।इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन,हर्षुल गोल्डी केसरवानी,मयूर केशरवानी,अंकित जैन हिन्नौद,जित्तू खटीक,विकास केसरवानी,आशिफ भाई,निखिल केशरवानी,मधुर साहू,वैभव यादव, अमित यादव,सूरज,मिंटू,रीतेश,ऋषि यादव,सहित बड़ी संख्या युवा साथी उपस्थित रहें।

Leave a Comment

Read More