यह चुनाव देश के लिए करो या मरो का चुनाव है -गुड्डू राजा बुंदेला

यह चुनाव देश के लिए करो या मरो का चुनाव है -गुड्डू राजा बुंदेला
सागर /12अप्रेल।
आज जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के तत्वाधान में लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी को लेकर सुर्खी,नरयावली, खुरई एवं बीना विधानसभा क्षेत्र के नगर एवं ब्लॉक अध्यक्ष मंडलम सेक्टर प्रभारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन लोकसभा चुनाव प्रभारी, पं. अविनाश भार्गव एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में आयोजित की गई।जिसमें उक्त विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक अध्यक्षों एवं नेताओं की गरिमामय उपस्थिति रही।बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस ग्रामीण के पूर्व अध्यक्ष,पूर्व सांसद डॉ.आनंद अहिरवार ने की। बैठक को संबोधित करते हुए लोकसभा प्रत्याशी श्री चंद्रभूषण सिंह बुंदेला गुड्डू राजा ने कहा कि यह चुनाव देश के लिए करो या मरो का चुनाव है।कांग्रेस की ताकत उसका कार्यकर्ता है। आप कार्यकर्ताओं की समस्याओ के लिए में आपके साथ हूँ।आप सभी मेरा परिवार है।बूथ लेवल पर कांग्रेस के सिपाही तैयार करें, तभी इस चुनावी युद्ध में विजय प्राप्त होगी।
बैठक में उपस्थित वरिष्ठ नेताओं ने अपने विचार साझा करते हुए बूथ लेवल से लेकर 4 जून चुनाव परिणाम की अंतिम प्रक्रिया पूर्ण होने तक पिछले विधानसभा की समीक्षा करते हुए सजगता एवं निडरता के साथ जनसंपर्क में जुटजाने जताने का आवाहन किया। लोकसभा चुनाव 2024 मैं हर चुनौतियों का सामना करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन के साथ जन-जनतक कांग्रेस के राहुल गाँधी का संदेश को सभी वर्गों में घर-घर पहुंचाया जाए।गरीब पिछडे एवं भारतीय जनता पार्टी के द्वारा प्रताड़ित लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनका विश्वास जीते। आज उनके हितों की रक्षा के लिए संविधान बचाने की कठिन चुनौती है।राहुल गांधी द्वारा दिए गए वचन पत्रों को घर-घर पहुंचते हुए यह संदेश अवश्य देवें कि सरकार बनने पर महंगाई,बेरोजगारी,अत्याचारो, का अंत होगा।आपकी आशा और विश्वास का चीर हरण नहीं होने देगी। मोदी सरकार की तानाशाही से देश को बचाने का घर-घर संकल्प दिलाए जिससे जनता की आशाएं निराशा में ना बदल सके । जन आशीर्वाद लेकर अपने कांग्रेस के प्रति कर्तव्य निष्ठा का एक अच्छे सिपाही की तरह चुनावी मैदान में कूद जाएं। यह बात यह जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष डॉ आनंद अहिरवारने कही ।पं.बालकृष्ण नायक राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत शिक्षक ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हर चुनाव का सामना तीन चरण में होता है पहला चरण राष्ट्रीय जन जागरण का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन, दूसरा बुद्धि और विवेक,जन सहयोग के साथ बूथ मैनेजमेंट,तीसरा जन विश्वास और उनके भरोसे को जितना जरूरी है चौथा है अपने परिणामों को कांग्रेस के पक्ष में विजय श्री दिलाना।अन्य सिद्धांतों का पालन करते हुए कार्यकर्ता चुनाव कार्य में आज से ही जुट जाएं। लोकसभा चुनाव प्रभारी अविनाश भार्गव ने कहा कि मंडलम सेक्टर की बैठक में पूर्ण सक्रियता दिखाते हुए निरंतरता बनाए रखें क्षेत्र में कार्यक्रम तय करें।कार्यकर्ता हरिजन आदिवासी एवं पिछड़ा वर्ग सहित अन्य वर्गों को साथ लेकर कार्य की रूपरेखा तैयार करें। आपसी सामंजस्य बनाए रखें। आज निरंतरता की आवश्यकता है।इसके साथी कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं संगठन के सभी वरिष्ठ जनों से लगातार संवाद बनाए रखें।जिस कार्य को गति मिल सके उन्होंने कहा कि सागर लोकसभा चुनाव प्रत्याशी गुड्डू राजा बुंदेला का परिवार सांसद निधि से मिलने वाली राशि से जीवन भर जरूरतमंदों की मदद करते आए हैं। पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि राम राज्य में राम राजा इसलिए बने थे कि वह प्रजा का कल्याण कर सकें।परंतु वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजा बनकर देश के खजाने और जनता को लूटने का काम कर रहे हैं ऐसे भ्रष्ट और जानवरों की सत्ता को उखाड़ फेंकने का संकल्प लें।पं.मुकुल पुरोहित ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता गरीबों की धोती उतार कर पगड़ी बांधने का काम कर रहे हैं। युवा कांग्रेस के नेता संजय रोहिदास ने कहा कि सागर जिले का युवा रोजगार की तलाश में पलायन करने को मजबूर है। । बैठक को श्री वीरेंद्र सिंह लोधी, निरंजन प्रसाद सिहोरा,पुष्पेंद्र सिंह यादव, नगर अध्यक्ष मंडी बामोरा कमलेश सिंघई खिमलासा,शैलेंद्र दीक्षित,फिरोज खान,डब्बू,निशांत रिछारिया बंादरी, संदीप रजक गौरझामर,मलखान सिंह लोधी,प्रथम मंडल मुन्नालाल अहिरवार बिलहरा, जमुना अहिरवार,देवेंद्र कुर्मी मकरोनिया, इंदर सिंह यादव,भूपेंद्र सिंह राजपूत,बबल अरविंद सिंह लोधी बजौआ, प्रभु दयाल मिश्रा,ठाकुर लगन सिंह नरयावली शहर, सहित अनेक पदाधिकारियो ने संबोधित कर अपने सुझाव और अनुभव सांझा कर लोकसभा चुनाव में जनसेवी समाजसेवी सहज और सरल स्वभाव के धनी लोकसभा प्रत्याशी गुड्डू राजा बुंदेला को बहुमत से जिताने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता बुंदेलसिंह बुंदेला भूपेंद्र सिंह मुहासा प्रवक्ता गण पं लक्ष्मी नारायण सोनकिया, आशीष ज्योतिषी,अभिषेक गौर,नितिन पचौरी, हीरालाल चौधरी, सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे मनोज पवार नाथूराम चौधरी टीकाराम दीवान शंकर लाल भोजपुर भूपेंद्र सिंह राजपूत नरेश अहिरवार सुरेश रैकवार बबलू पवार घनश्याम शाह राजपूत हुकुम सिंह जाट केदार मार साहब सुदामा लड़िया नंदकिशोर अहिरवार विनय अहिरवार संजय बिजोलिया राकेश सरवटेआदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More