पण्डोखर धाम / सनातन धर्म के मानबिंदुओं पर उंगली उठाने वालों को कभी माफ नहीं किया जा सकता

पण्डोखर धाम / सनातन धर्म के मानबिंदुओं पर उंगली उठाने वालों को कभी माफ नहीं किया जा सकता

, भारत की संतसत्ता को चुनौती देने वालों को पण्डोखर धाम की ओर से करारा जवाब दिया जाएगा।

श्री पण्डोखर सरकार धाम पीठाधीश्वर अनंत विभूषित श्री गुरुशरण जी महाराज ने उक्त चेतावनी देते हुए आज पण्डोखर आश्रम में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि देश में पर्चा बनाने वालों की बाढ़ आ गई है जो ट्रिक का इस्तेमाल कर लोगों को भ्रमित करते हैं और समाज को अंधकार की ओर ले जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि पण्डोखर धाम में 23 अप्रैल से 8 मई तक पण्डोखर धाम महोत्सव का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि 23 अप्रैल को विशाल कलश यात्रा के साथ श्री राम महायज्ञ प्रारंभ होगा जो 1 मई तक संपन्न होगा एवं 8 मई तक विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। श्री गुरुशरण जी महाराज ने कहा कि 28 अप्रैल को पण्डोखर धाम में संतो के बीच पर्चा बनाने की विधा में पारंगत विद्वानों का समागम होगा और सनातन के लिए कार्य करने वाले समाज के मार्गदर्शकों का सम्मान किया जाएगा। लोगों के मन की व्यथा को अपने दिव्य ज्ञान व दृष्टि से समझकर उसका समाधान बिना पूछे लिखकर बतलाने वालों को पण्डोखर धाम पीठ की ओर से सम्मानित किया जाएगा। पर्चा बनाने की विधा में पारंगत सर्वश्रेष्ठ विद्वान को सार्वजनिक रूप से चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया जाएगा।
पत्रकार वार्ता के अवसर पर पण्डोखर धाम के संस्थापक व सचिव मुकेश कुमार गुप्ता (सागर) , धाम के मुख्य आचार्य उमाशंकर शास्त्री व शिवम तिवारी आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

Read More