
पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ठाकुर को सागर लोकसभा में प्रचार प्रसार समन्वयक बनाया गया
सागर /13अप्रेल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी नए सागर जिले के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री श्री प्रभु सिंह ठाकुर को सागर लोकसभा में प्रचार प्रसार समन्वयक की जिम्मेदारी दी है। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने आज इस आशय का पत्र जारी किया है। श्री प्रभु सिंह ठाकुर सागर लोकसभा के अधिकृत प्रत्याशी श्री चंद्रभूषण सिंह बुंदेला गुड्डू राजा को विजय बनाने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैँ।
श्री प्रभु सिंह ठाकुर की नियुक्ति पर कांग्रेस के समस्त पदाधिकारियो ने बधाई दी है।
उक्ताशय की जानकारी जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी ने आज जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी।
Post Views: 502











