
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 साल में वे कार्य किए हैं, जो सदियों तक याद किए जाएंगे : शैलेंद्र जैन, विधायक
लक्ष्मीपुरा वार्ड में भाजपा प्रत्याशी लता वानखेड़े के समर्थन में विधायक जैन ने किया जनसंपर्क
सागर.
भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है, जहां कार्यकर्ताओं को बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी जाती हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण हमारी लता बहन हैं, जिन्होंने लोकतंत्र में
पंच का सबसे छोटा चुनाव लडा। इसके बाद वे सरपंच बनीं। इसके बाद वें विभिन्न पदों पर रहीं और जन सेवा का कार्य करती रही। उनकी भारतीय जनता पार्टी के प्रति इसी निष्ठा देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें सांसद का टिकट दिया है। अब हमारी बारी है कि हमें भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी बहन लता वानखेड़े बहुमत के साथ जिताकर कर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएं। यह बात विधायक शैलेंद्र जैन ने लक्ष्मीपुरा वार्ड में जनसंपर्क करते हुए कही।
शनिवार को लक्ष्मीपुरा वार्ड में भाजपा प्रत्याशी लता वानखेड़े के समर्थन में विधायक शैलेंद्र जैन कार्यकर्ता और पदाधिकारी के साथ सघन जनसंपर्क किया। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने घर-घर जनसंपर्क कर भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत के साथ जिताने का आग्रह किया। इस दौरान विधायक शैलेंद्र जैन ने बुजुर्ग मतदाताओं से आशीर्वाद भी लिया। मतदाताओं ने भी तिलक लगाकर और पुष्प भेंट कर उनका स्वागत किया। विधायक जैन ने कहा कि यह चुनाव केवल सत्ता में आने के लिए नहीं, बल्कि देश को विकसित बनाने का है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 साल में वे कार्य किए हैं, जो सदियों तक याद किए जाएंगे। इस दौरान मंडल अध्यक्ष विक्रम सोनी,आशारानी जैन,विष्णु आर्य,प्रतिभा चौबे,जगन कोष्टी,नीरज गोलू कोरी,मुकेश जैन,पराग जैन,अमित बैसाखिया,श्रीकांत जैन,नितिन सोनी,चेतराम अहिरवार,शुभम वाला गोस्वामी,मनोरमा उपाध्याय,प्रसन्न जैन,जुगल प्रजापति,अभिषेक अग्रवाल,प्रणव कन्होउआ,प्रदीप यादव,वीरू सोनी,नरेंद्र सोनी,मुकेश घोसी,धर्मेंद्र रजक, भरत रजक,गोपी पंथी,राजेश केसरवानी,विशाल खटीक,नीतू शर्मा,आकाश कोरी,राहुल खटीक,
सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता साथी उपस्थित थे।











