
संत कंवर राम जी ने अपने जीवन मूल्यों से परोपकार एवं मानव आदर्शों को नई दिशा दिखाई : शैलेंद्र जैन, विधायक
सागर.
सिंध के संत कंवर राम साहिबजी का अवतरण दिवस शनिवार को श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया गया। इस मौके पर संत कंवर राम वार्ड सिंधी कालोनी में समाजजनों द्वारा भक्त कवर राम साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। अरदास भी की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक शैलेंद्र जैन शामिल हुए। उन्होंने संत कंवर राम साहिबजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि संत कंवरराम बचपन से ही संतों के सानिध्य में रहे। संतों के प्रभाव के कारण वे ईश्वर भक्ति में रम गए और लोगों तक अपने भजनों, सूफी कलामों के माध्यम से मानव प्रेम का संदेश पहुंचाया। उन्होंने सारे विश्व को सत्य, अहिंसा, विश्व बंधुत्व, त्याग और बलिदान का मार्ग दिखाया। उन्होंने सिंधी सूफी संस्कृति के पैगाम को जन-जन तक पहुंचाया। संत कंवर राम जी ने अपने जीवन मूल्यों से परोपकार एवं मानव आदर्शों को नई दिशा दिखाई। इस अवसर पर समाजजनों ने भी उनके जीवन के बारे में प्रकाश डाला। वहीं संत कंवर राम साहब के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए सभी से मानव सेवा करने एवं आध्यात्मिक कार्य में भाग लेने का आह्वान किया। इस अवसर पार्षद कैलाश हसानी, सुरेश हसरेजा,मोहन सौम्या,विजय लालवानी,अनिल लालवानी,मोहन सदानी,चंदू बुधवानी,दीपक हस्रेजा,कमल हिंदुजा सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।











