
धामोनी बाले बाबा के सालाना उर्स के दूसरे दिन कव्वाली कार्यक्रम का हुआ उद्घाटन।
रात भर चलता रहा कव्वालियों और गजलों का शानदार मुकाबला।
तालियों की गूंज ने बढ़ाया कब्बाल पार्टियों का हौसला।

उर्स के तीसरे दिन आज भी तमाम रात होंगी कव्वालियां।
सर्वधर्म कौमी एकता के प्रतीक हजरत सैयद मोहम्मद इश्हाक बली शामी उर्फ बाबा बालजति शाह रह.अलैह धामौनी वाले बाबा के तीन दिवसीय सालाना उर्स के दूसरे दिन शनिवार को कव्वाली प्रोग्राम के उद्घाटन के साथ ही तमाम रात कव्वालियों का प्रोग्राम चलता रहा।कव्वाली कार्यक्रम की शुरुआत में क्षेत्रीय विधायक एवं उर्स कमेटी के अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह लोधी,दरगाह प्रबन्ध कमेटी के अध्यक्ष काजी खान बहादुर एवं आमंत्रित अतिथिगणों के द्वारा फीता काटकर कव्वाली कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम उपरांत हिंदुस्तान के मशहूर फनकार उमर दराज साबरी कब्बाल पार्टी बिजनौर उ.प्र.और नाजिम ताज साबरी कब्बाल पार्टी कलियर शरीफ के बीच तमाम रात कव्वाली एवं गजलों का शानदार मुकाबला चलता रहा।धामोनी वाले बाबा के सालाना उर्स के तीसरे दिन आज रविवार को भी तमाम रात नौशाद सोला कब्बाल पार्टी सलबार शरीफ अजमेर और शहनाज बारसी कब्बाला पार्टी कलियर शरीफ के बीच कव्वाली एवं गजलों का मुकाबला होगा।इस अवसर पर धामौनी दरगाह प्रबंध कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्यों एवं प्रशासनिक अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में बाबा के श्रद्धालु मौजूद थे।












