
नर्सिंग होम एवं प्राइवेट क्लिनिक को डोर टू डोर कचरा कलेक्शन शुल्क में नहीं मिलेगी रियायत : निगमायुक्त
सागर दिनांक 18 मई 2024
आईएम के अध्यक्ष एवं बीएमसी के प्रोफेसर सहयोगी सर्वेश जैन ने प्रत्येक नर्सिंग होम एवं प्राइवेट क्लिनिक से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन शुल्क माफ करने हेतु पत्र नगर निगम आयुक्त को लिखा था। उक्त पत्र पर विचार विमर्श कर निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने सभी नर्सिंग होम्स एवं प्राइवेट क्लिनिकों से कचरा कलेक्शन शुल्क जमा करवाने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा की कचरा संग्रहण और निपटान की प्रक्रिया नगरवासियों सहित सभी पर उनके घरों, संस्थानों आदि से निकले कचरे के आधार पर शुल्क लगाया जाता है और इसमें किसी प्रकार की रियायत नहीं दी जायेगी।
Post Views: 449











