10 दिवसीय श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर 2024 का भव्य समापन

10 दिवसीय श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर 2024 का भव्य समापन ।
आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य निर्यापक मुनि पुंगव श्री सुधासागर जी महाराज के आशीर्वाद से संचालित श्री दिगंबर जैन श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 11 मई से 19 मई 2024 तक 10 दिवसीय शिविर सागर एवं आसपास के जैन मंदिरों में एक साथ राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डॉक्टर आशीष जैन आचार्य जी की देखरेख में सांगानेर से पधारे विद्वान एवं विदुषियों द्वारा पूजन आरती एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ प्रातः एवं सांय विभिन्न विषयों पर कक्षाएं आयोजित की गईं।
श्री शांतिनाथ दिगं. जैन मंदिर बालक हिल व्यू कॉलोनी सागर में भी विद्वान अरिहंत भैया जी एवं रोहित भैया जी द्वारा छहढाला एवं सिद्धांत प्रवेशिका कक्षाएं एवं पूजन आरती धार्मिक तंबोला आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न कराए गए।
18 मई को प्रात: लिखित एवं मौखिक परीक्षा आयोजित हुई सांयकाल परिणाम घोषित किए गए जिसमें छहढाला में प्रथम मानसी द्वितीय श्रीमती ममता तृतीय श्रीमती मनीषा जैन एवं सिद्धांत प्रवेशिका में प्रथम गौरांश द्वितीय मितिशा एवं तृतीय स्थान उत्कर्ष जैन ने प्राप्त किया । सभी विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदाय करते हुए सम्मानित किया गया ।तदुपरांत सांगानेर से पधारे विद्वानों अरिहंत भैया जी एवं रोहित भैया जी का सम्मान प्रबंधकारिणी पाठशाला परिवार एवं उपस्थित समाज जन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया ।बालक हिल व्यू जैन मंदिर के हाल में संपन्न इस गरिमामय कार्यक्रम का संचालन प्रबंधकारिणी अध्यक्ष आलोक जैन एवं आभार प्रदर्शन कोषाध्यक्ष सुरेंद्र जैन “प्राचार्य” ने किया ।
19 मई को सागर एवं आसपास
संचालित शिविरों का सामूहिक समापन महाकवि पद्माकर सभागृह सागर से दोपहर 12:00 बजे मंगलाचरण दीप प्रज्ज्वलन
चित्र अनावरण सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ ।इस कार्यक्रम में समस्त शिविरों के संयोजक कक्षा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न कराने वाले विद्वान एवं विदुषियों प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले समस्त विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। सम्मान समारोह के बीच में नृत्य,धार्मिक तंबोला लकी ड्रा आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। महाकवि पद्माकर सभागृह से सामूहिक सम्मान के साथ समापन समारोह के उपरांत आदर्श गार्डन से सभी का वात्सल्य भोज संपन्न हुआ। इस अवसर पर समस्त अतिथियों संयोजकों विद्वान एवं विदुषियों के द्वारा मुख्य संयोजक राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डॉक्टर आशीष जैन आचार्य को शिविर शिरोमणि की उपाधि से सम्मानित किया गया ।महाकवि पद्माकर सभागृह एवं आदर्श गार्डन में आयोजकों के द्वारा बहुत अच्छी बैठक व्यवस्था भोजन व्यवस्था एवं कार्यक्रम का संपूर्ण सफल संचालन अति प्रशंसनीय रहा।

Leave a Comment

Read More