
श्री भार्गव भृगु ब्राह्मण समाज द्वारा महृषि भृगु महाराज की जयंती मनाई गई
सागर 23 मई। संसार को अग्नि और आग्नेय अस्त्रों से सर्वप्रथम परिचय महर्षि भृगु ने हीं कराया था, उनके माध्यम से ही ज्योतिष शास्त्र के शाश्वत ग्रंथ भृगु संहिता की रचना हुई। यह बात वैशाख पूर्णिमा, महर्षि भृगु जयंती के पावन अवसर पर भार्गव भृगु ब्राह्मण समाज सागर के जिला अध्यक्ष आशीष ज्योतिषी ने कहीं।
आज श्री भार्गव भृगु ब्राह्मण समाज द्वारा सामूहिक हवन पूजन आचार्य यशवर्धन चौबे के सानिध्य में किया गया। ज्ञात हो कि महर्षि भृगु सप्त ऋषि मंडल के प्रथम ऋषि हैं। आज इस अवसर पर संपूर्ण विधि विधान के साथ पर हवन पूजन किया गया जिसमें संतोष सिलाकारी,दीपक दुबे,महेंद्र पाठक, आदर्श ज्योतिषी, प्रवीण दुबे, देव कुमार चौबे,राजेश चौबे,राजू पांडे,भुवनेश शर्मा, आशुतोष भार्गव,दिनेश भार्गव, आशुतोष दुबे,राजा दीक्षित, अभिषेक भार्गव, सौरव अग्निहोत्री आदि उपस्थित थे।











