शक्ति केंद्र के सभी बूथों को इतना मजबूत करें कि मतदान दिवस पर ही पार्टी का विजय तिलक हो जाए : शैलेंद्र जैन, विधायक

शक्ति केंद्र के सभी बूथों को इतना मजबूत करें कि मतदान दिवस पर ही पार्टी का विजय तिलक हो जाए : शैलेंद्र जैन, विधायक

शक्ति केंद्र सम्मेलन हुआ संपन्न, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ चुनावी तैयारियों की समीक्षा की

सागर.

लोकसभा चुनाव के तहत उड़ीसा में अंतिम चरण का मतदान 1 जून को होगा। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी लगातार अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं। उधर, मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने वरिष्ठ विधायकों को अलग अलग राज्य में चुनाव जीतने की जिम्मेदारी सौंपी है। इसी के तहत सागर विधानसभा से चौथी बार विधायक चुने गए शैलेंद्र जैन को उड़ीसा के बालासोर लोकसभा अंतर्गत रैमुना विधानसभा प्रभारी के तौर पर जिम्मेदारी दी है। यहां लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव भी हो रहे हैं। विधायक जैन भी लगातार 8 दिनों से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में कार्य करते हुए स्थानीय नेताओं के साथ प्रचार कर रहे हैं।

गुरुवार को शक्ति केंद्र सम्मेलन का आयोजन रैमुना में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक शैलेंद्र जैन शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 साल के कार्यकाल में भारत देश की विकास की रफ्तार कई गुना तेजी के साथ बढ़ी है। सड़क, पुल, स्वास्थ्य सुविधाएं, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, बुजुर्गों को पेंशन, युवा, किसान, व्यापारी, उद्योग, निम्न और दलित वर्ग का उत्थान आदि जैसे कई क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्य अविस्मरणीय हैं। भारत विकसित देशों की तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। अब हमारी नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि हमें भी निष्ठा और लगन के साथ इस चुनावी मैदान में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत के साथ विजयी बनाना है। इसलिए हमें अपने शक्ति केंद्रों के अंतर्गत आने वाले बूथ को इतना मजबूत कर देना है कि मतदान दिवस पर ही भारतीय जनता पार्टी का विजय तिलक हो जाए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी को कहा कि अधिक से अधिक मतदान हो इसका ख्याल हमें जरूर रखना है। मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित करना है। इस अवसर पर प्रवासी प्रभारी वरिष्ठ भाजपा नेता मनोरंजन मिश्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष उमाकांत महापात्र, भाजपा प्रत्याशी गोविंद दास सहित मंडल अध्यक्ष गण एवम कार्यकर्ता उपस्थित थे।

चुनावी तैयारी की समीक्षा की
कार्यक्रम के बाद वरिष्ठ विधायक शैलेंद्र जैन ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा प्रत्याशी प्रताप चंद्र सारंगी, लोकसभा प्रवासी प्रभारी मनोरंजन मिश्रा के चुनाव अभियान की तैयारियों की समीक्षा की।
०००००

Leave a Comment

Read More