बूथ जीता तो चुनाव जीता और बूथ को जीतने में त्रिदेव टीम की अहम भूमिका होती है : शैलेंद्र जैन, विधायक

बूथ जीता तो चुनाव जीता और बूथ को जीतने में त्रिदेव टीम की अहम भूमिका होती है : शैलेंद्र जैन, विधायक

सदर विधानसभा में प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की होगी सभा, विधायक जैन ने तैयारियों की समीक्षा की

सागर.

उड़ीसा में लोकसभा चुनाव के चलते प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर वरिष्ठ विधायक शैलेंद्र जैन भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के साथ मिलकर लगातार प्रचार प्रसार कर रहे हैं। विधायक जैन को यहां बालासोर लोकसभा अंतर्गत रैमुना एवं सदर विधानसभा के प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में उन्होंने शुक्रवार को शक्ति केंद्र के त्रिदेव की बैठक ली। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की सभा को लेकर सदर विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की।

वरिष्ठ विधायक जैन ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव में बूथ जीता तो चुनाव जीता और बूथ को जीतने में त्रिदेव टीम की अहम भूमिका होती है। बूथ अध्यक्ष, बूथ महामंत्री और बी.एल.ए ( त्रिदेव टीम) को मिलकर बूथ को मजबूत करने का काम करना है। मतदान की तारीख नजदीक आ रही है इसलिए सभी को मतदाताओं से संपर्क करते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों से अवगत कराना है। विधायक जैन ने कहा कि प्रशासन की ओर से मतदाता पर्ची के वितरण की जिम्मेदारी बी.एल.ओ को सौंपी जाती है। इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को यह भी सुनिश्चित करना है कि मतदाता पर्ची मतदाताओं तक पहुंची है कि नहीं। अगर मतदाता पर्ची मतदाता को नहीं मिली है तो त्रिदेव की टीम से बी.एल.ए मतदाता को पर्ची उपलब्ध कराएं।

हम सभी को मतदान का प्रतिशत बढ़ना है
उन्होंने कहा कि देश में लोकसभा चुनाव के तहत जिन चरणों में चुनाव हो गए हैं, उनमें अधिकांश जगह मतदान का प्रतिशत कम रहा। इसलिए यहां हम सभी को मिलकर मतदान का प्रतिशत बढ़ाना है। कार्यकर्ताओं को बूथ लेवल पर पहुंच कर हर एक घर से संपर्क करना है। पेज प्रमुख हर दिन 5–5 परिवारों से संपर्क कर उन्हें भारतीय जनता पार्टी की रीति नीतियों से अवगत कराएं। विधायक जैन ने कहा कि पिछले चुनाव में हमे जहां से कम वोट मिले थे। उन मतदान केंद्रों पर हम सभी को विशेष फोकस करना है। इस अवसर पर प्रवासी प्रभारी वरिष्ठ भाजपा नेता मनोरंजन मिश्रा,भाजपा जिला अध्यक्ष उमाकांत महापात्र सहित मंडल अध्यक्ष गण एवम कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

Read More