बीना एनएसयूआई नगर अध्यक्ष आकाश सिंह सहित 14 ने पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली

बीना एनएसयूआई नगर अध्यक्ष आकाश सिंह सहित 14 ने पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली

सागर। बीना विधानसभा क्षेत्र के एनएसयूआई नगर अध्यक्ष आकाश सिंह गौदना सहित 14 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। दो दिन पूर्व ही आकाश सिंह ने कांग्रेस के अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था।

आकाश सिंह के साथ सभी कार्यकर्ता बामोरा स्थित पूर्व गृहमंत्री  भूपेन्द्र सिंह के कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि पूर्व मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह के विकास के प्रति समर्पण भाव देखकर वे सभी प्रभावित हुए और भाजपा की सदस्यता लेने आए हैं। श्री सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा का अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी में सभी का स्वागत किया। एनएसयूआई नेता आकाश सिंह के साथ भाजपा की सदस्यता लेने वालों में सदस्यता लेने वालों में जितेंद्र सिंह किर्रावदा, अभिषेक बैरागी रामनगर, मनीष ठाकुर गौदना, दिनेश बैरागी, नैहरोन से ब्रह्मानंद सिंह और प्रेमसिंह, गौदना से रामबाबू , राहुल सिंह ठाकुर, संतोष ठाकुर, रोहित ठाकुर, मोहित ठाकुर, नरेश कुशवाहा, आशुतोष बैरागी शामिल हैं।

इस सदस्यता कार्यक्रम में भाजपा की ओर से पिछड़ा वर्ग मोर्चा महामंत्री देवेन्द्र सिंह पीपर खिरिया, अजय सिंह, रवीन्द्र सिंह पतराज, शक्ति केंद्र प्रभारी जगपाल सिंह खिरिया कलां, संयोजक रामकेश सिंह चारोदा, ब्रजभान सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सदस्यता ग्रहण के अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष रोहित भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More