
रामसरोज समूह का प्रयास हो रहा है सार्थक मंगलवार को कई जगह हुआ पौधा रोपण
सदैव हमारी स्मृति में रहेंगी स्व.सरोजनी देवी केसरवानी स्मृति स्वरूप पौधा वृक्ष बनकर देगा ममता भरी छांव:–श्रीकांत जैन
सागर। रामसरोज समूह द्वारा सोमवार को आयोजित स्व.सरोजनी देवी केसरवानी जी की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए स्वजनों को पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से स्मृति स्वरूप विभिन्न पौधे भेंट किए गए व उन्हें सुरक्षित स्थान पर रोपित करने का आग्रह किया गया था जिसे स्वीकार करते हुए श्रद्धांजली सभा में शामिल हुए बड़ी संख्या में शामिल हुए स्वजनों द्वारा स्मृति स्वरूप पौधे को रोपित व पोषित करने का संकल्प लिया था। जिसके फलस्वरूप मंगलवार को सागर शहर के विभिन्न स्थानों पर लोगों द्वारा पौधे रोपित किए गए।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन,भाजपा नेता नीलेश जैन, इंजी.नमन जैन द्वारा प्राप्त पौधो को सागर शहर के सिटी फॉरेस्ट में विधि पूर्वक रोपित किया एवं पौधों को पोषित व संरक्षित करने का संकल्प लिया। प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने कहा की पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से रामसरोज़ समूह द्वारा की गई पहल अनुकरणीय हैं इन पौधो के माध्यम से पूज्य दादी जी की स्मृति हमारे साथ रहेगी साथ ही यह पौधे वृक्ष का रूप लेकर भविष्य में हम सभी को ममता भरी छांव प्रदान करेंगे।
इस संबंध में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री शैलेश केसरवानी ने
प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा की में सभी स्वजनो का आभार व्यक्त करता हूं जो रामसरोज समूह के पर्यावरण संरक्षण के प्रयास सार्थक बना रहे हैं अनुकूल मौसम में पूज्य माता जी की स्मृति में हम सभी सागर नगर के परिवार जनों के साथ मिलकर बृहद रूप से पौधा रोपण करेंगे।











