
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार,खाली नहीं जाएगा अगला बार
लोकसभा चुनाव में आभार कार्यकर्ताओं और जनता का आभार जताया गुड्डू राजा ने
अगले 5 वर्ष यहां की जनता की सेवा करता रहूंगा-गुड्डू राजा बुंदेला
सागर 8 जून। कांग्रेस हाई कमान ने मुझे सागर लोकसभा का प्रत्याशी बनाया। यह मेरे लिए गौरव है मैं अगले 5 वर्ष यहां की जनता की सेवा करता रहूंगा। संसाधनों का दुरुपयोग करके किस तरह से चुनाव जीता है यह सभी को मालूम है।कांग्रेस का कार्यकर्ता ही हमारी असली ताकत है।आप कार्यकर्ता अपना मनोबल बनाए रखें और आगामी लड़ाई के लिए तैयार रहे। शीघ्र ही हम विधानसभा स्तरों पर चिंतन शिविर लगाएंगे। देश में कांग्रेस की जो जीत हुई है उससे हमारा मनोबल बड़ा है। यह बात सागर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे चंद्रभूषण सिंह बुंदेला गुड्डू राजा ने अपने निवास पर आयोजित कार्यकर्ताओं का आभार प्रदर्शन करते हुए कही।
इस अवसर पर जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने कहा कि यह समय समीक्षा का नहीं, बल्कि चिंतन का है।
पूर्व विधायक सुनील जैन ने अपने संबोधन में कहा कि हमें जनमत तो मिला लेकिन हम भाजपा के मैनेजमेंट से चुनाव हारे हैं।
पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि नई ताकत और जोश के साथ हमें फिर से जुटना होगा।
पूर्व निगम अध्यक्ष संतोष पांडे ने कहा कि सागर लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस जनों का दिल जीता है।
आभार बैठक का संचालन संगठन मंत्री चक्रेश सिंघई ने किया।
इस अवसर पर अमित रामजी दुबे,चुनाव अभिकर्ता मुकुल पुरोहित, पी पी नायक,रमाकांत यादव प्रवक्ता गण लक्ष्मीनारायण सोनकिया, डाँ संदीप सबलोक, आशीष ज्योतिषी,अवधेश तोमर, राहुल चौबे, प्रदीप पाण्डेय, मनोज पवार, राजाराम अहिरवार, डाँ वीरेंद्र लोधी, विनोद यादव,आदि ने सम्बोधित किया।
आभार बैठक में प्रमुख रूप से भूपेंद्र सिंह मुहासा बुंदेल सिंह बुंदेला बालकृष्णा नायक,अभिषेक गौर राकेश राय विजय साहू राजा सेन रामकुमार पचौरी शैलेंद्र तोमर जितेंद्र चौधरी कृष्ण सिंह लंबरदार पहलाद पटेल शशि मोहन तिवारी हीरालाल चौधरी टीकाराम दीवान महेश अहिरवार रवि सोनी पार्षद चमन अंसारी ताहिर खान रोशनी वसीम खान, फिरदौस कुरैशी निलेश अहिरवार मोती पटेल कमलेश नायक ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम नारायण विश्वकर्मा समीर खान योगराज कोरी, कोमल सिंह लोधी पुरुषोत्तम शिल्पी सुरेश तिवारी अशोक नवानी घनश्याम भाई परिहार कोमल आनंद रविंद्र दुबे विनोद कोरी घनश्याम परिहार कल गुप्ता रचित राय दुलीचंद चकवारा महेश जाटव सिंटू कटारे आनंद हेला, निशांत रिछारिया रामनिवास लोधी शेर सिंह लोधी धनीराम अहिरवार भैयन पटेल राशिद रयान गीता कुशवाहा गीता कुशवाहा रजिया खान रेखा सोनी सुनीता अहिरवार पवन पटेल सुरेश रैकवार देवी प्रसाद पाराशर लक्ष्मी नारायण मानसिंह चौधरी संजय रोहतास अभिषेक तिवारी कुंदन विश्वकर्मा शौकत अली मोहन सिंह अहिरवार नवाब खान सुरेश रैकवार ऋषभ कुमार जैन आदर्श दुबे वीरू चौधरी नरेंद्र मिश्रा मनोज जैन ठाकुरदास कोरी, गोरेलाल बदौना,अनेक कांग्रेस जन उपस्थित थे।











