
डॉ अंकित जैन ने बच्चों का परीक्षण कर उन्हें स्वस्थ करने का जो बीड़ा उठाया है वह कर्म योगी की पहचान है:- विधायक जैन
नर सेवा ही नारायण सेवा है जिसका चरितार्थ उदाहरण है डॉक्टर अंकित जैन:- शैलेश केसरवानी
डॉ अंकित जैन ने शहर की समस्त आंगनबाड़ियों के लगभग 13000 बच्चों का किया स्वास्थ्य परीक्षण मुस्कान अभियान का हुआ समापन*
सागर। शुक्रवार को शहर के प्रसिद्ध बच्चों के डॉक्टर अंकित जैन द्वारा शुरू किए गए मुस्कान अभियान का समापन नगर विधायक श्री शैलेंद्र जैन एवं भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य शैलेश केशरवानी की उपस्थिति में सूर्य मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में हुआ। इस अवसर पर आंगनवाड़ी क्रमांक 72 पर 250 से अधिक बच्चों ने पहुंचकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। जिन बच्चों को समस्या थी उनका निशुल्क के इलाज कराया गया और जिन्हें गंभीर समस्या थी उन्हें आगे इलाज के लिए भेजा जावेगा।
इस अवसर पर नगर विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि हमारे बच्चों के डॉक्टर अंकित जैन ने शहर के बच्चों को स्वस्थ करने का जो बीड़ा उठाया है वह कर्मयोगी की पहचान है।
हमारे बच्चों के डॉक्टर अंकित जैन ने किया है जिन्होंने शहर की 200 आंगनबाड़ियों में पहुंचकर लगभग 13000 से अधिक बच्चों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण कर उनका इलाज किया उनका यह कार्य अति सराहनीय और प्रशंसनीय है। बहुत कम लोग होते हैं जो प्रण लेकर लोगों की भलाई के कार्य करते हैं। मैं शहर के उन सभी बच्चों के परिवार की ओर से डॉक्टर अंकित जैन का धन्यवाद और आभार व्यक्त करता हूं। साथ ही में डॉक्टर अंकित जैन और हमारे साथी श्री शैलेश केशरवानी का भी आभार व्यक्त करता हूं जो शहर में जिन बच्चों के दिल में छेद है उनकी संपूर्ण व्यवस्था कर ऑपरेशन कर रहे हैं। यह अनुकरणीय कार्य है।
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य शैलेश केसरवानी ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा की बात आपने सुनी ही होगी परंतु उसे चरितार्थ करने का कार्य डॉ अंकित जैन ने किया है। जब भी शहर के बच्चों की स्वास्थ्य परीक्षण की बात आएगी तो डॉक्टर अंकित जैन का नाम स्वर्णिम अक्षर में सबसे ऊपर होगा। उनके द्वारा शहर के बच्चों को जिन बच्चों के दिल में छेद है ऐसे बच्चों का ऑपरेश करा रहे है। मैं उसमें केवल एक माध्यम हूँ। सारी मेहनत डॉ. अंकित जैन की ही है। मैं उनको ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं वह ऐसे समाज सेवा के कार्य करते रहे।
इस अवसर पर डॉक्टर अंकित जैन ने बताया मेरे पास शहर के कई परिवार अपने बच्चों को लेकर आते थे और परेशानियां बताते थे तो मन में एक पीड़ा थी क्यों ना ऐसा कुछ किया जाए जिससे एक बार में शहर की सभी बच्चों की बीमारी का पता चल जाए जिससे उनका इलाज हो सके। इसलिए अभियान मुस्कान चलकर शहर की सभी आंगनबाड़ियों में पहुंचकर 13000 से अधिक बच्चों का इलाज किया और जिन बच्चों को दिल के छेद की बीमारी है। उनके इलाज के लिए हमारे विधायक मेरे बड़े भाई आदरणीय शैलेंद्र जैन जी और भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य आदरणीय श्री शैलेश केसरवानी जी की मदद से उनका ऑपरेशन कराया जा रहा है। मैं आदरणीय विधायक जी एवं भैया का आभारी हूँ।
इस अवसर पर पार्षद रीतेश तिवारी,गौ प्रकोष्ठ के प्रशुक जैन, मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन,प्रकाश विक्रम साहू,संजू सेन,डॉ.जसबंत राजपूत,डॉ.अजहर खान, अख्तर वी बहना, अनीता पटेल रेखा चढार ममता अहिरवार सविता सेन आशा पटेल आशा पटेल सुनीता राय खुशबू चढ़ार नंदिनी वाल्मीकि मीरा विश्वकर्मा अमृत पटेल,सहित बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।











