
लोकसभा चुनाव के चुनौतीपूर्ण समय में साथ खड़े होकर कांग्रेसजनों ने जो विश्वास जताया है
उसे देखकर अभिभूत हूं, हर परेशानी या संकट में हमेशा आपके साथ खड़ा रहूंगा- गुड्डू राजा बुंदेला
सागर /लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे गुड्डू राजा बुंदेला ने क्षेत्र के कुरवाई, सिरोंज, शमशाबाद विधानसभा क्षेत्र की संयुक्त आभार बैठक में पार्टी के समस्त वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं, सामान्य जनमानस, और मीडिया का आभार माना। इस दौरान उन्होंने पूरे लोकसभा क्षेत्र को अपना परिवार बताते हुए प्रत्येक परेशानी या संकट में खड़े होने का भरोसा जताया।
सागर लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस प्रत्याशी गुड्डू राजा बुंदेला ने क्षेत्र की कुरवाई सिरोंज शमशाबाद विधानसभा क्षेत्र की संयुक्त आभार बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के चुनौतीपूर्ण समय में आप सभी साथियों ने मेरे साथ खड़े होकर जो विश्वास मुझमें जताया है उसे देखकर मन अभिभूत है। आपके इस प्यार, सहयोग और भरोसे के लिए मैं हमेशा आपका कृतज्ञ रहूंगा। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड की इस पवित्र और वीर धरती पर बुंदेला परिवार की रिश्ते निभाने की अपनी एक अलग परंपरा है। जिसके अंतर्गत इस चुनाव से सागर लोकसभा क्षेत्र का प्रत्येक व्यक्ति मेरा परिवार है। इस नाते परिवार की किसी भी व्यक्ति के साथ आने वाली किसी भी परेशानी या संकट के समय मैं हमेशा आपके साथ खड़ा रहूंगा।
विदिशा जिले के विधानसभा क्षेत्र की संयुक्त आभार बैठक दौरान ज़िलाध्यक्ष श्री मोहित रघुवंशी, राष्ट्रीय प्रबक्ता श्रीमति अनुक्मा आचार्य, सिरोंज विधानसभा प्रत्याशी रहे गग्नेन्द्र रघुवंशी, कुरवाई विधानसभा प्रत्याशी रही श्रीमति रानी अहिरवार, श्रीमति विद्या यादव, रमेश तिवारी, सुरेन्द्र रघुवंशी, युवा कॉंग्रेस अध्यक्ष वैभव भारद्वाज चीनू , रामलला सिकरवार, भगत राजा एवं विधानसभा क्षेत्रों के ब्लॉक, मंडलम, सैक्टर अध्यक्ष सहित, महिला नेत्री, युवा नेता व पार्टी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मोजूद रहे।
भवदीय
डॉ संदीप सबलोक











