
रेड लाइट जंप कर तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने की जागरूक विद्यार्थी द्वारा शिकायत मिलने पर वीडियो फुटेज के आधार पर वाहन चालक के विरुद्ध की गई सख्त कार्रवाई
जागरूक विद्यार्थी द्वारा पुलिस अधीक्षक सागर को मारुति वैन वाहन क्रमांक mp 15 BA 3465 के चालक द्वारा स्कूली बच्चों को बिठाकर सिविल लाइन चौराहे से रेड लाइट जंप कर तेज वा लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने की शिकायत प्राप्त हुई थी पुलिस अधीक्षक द्वारा यातायात उप पुलिस अधीक्षक को कार्रवाई हेतु निर्देश दिए गए
निर्देश के पालन में यातायात पुलिस द्वारा वीडियो फुटेज चेक किए गए वीडियो फुटेज में वाहन चालक अभिषेक अहिरवार पिता देवराम अहिरवार उम्र 23 वर्ष निवासी नोबल कॉलेज के पास राजाखेड़ी मकरोनिया सागर स्पष्ट रूप से यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाया गया वाहन चालक द्वारा सिविल लाइन चौराहा से निकलते वक्त यातायात संकेतक उल्लंघन ,रेड लाइट जंप , तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने पर फुटेज में दिख रहे यातायात नियमों के उलंघन के आधार पर वाहन को जप्त कर यातायात नियमों का उल्लंघन रेड लाइट जंप ,तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाना पाए जाने पर मोटर व्हीकल एक्ट अंतर्गत कार्यवाही की जाकर₹3000 रुपए संमन शुल्क वसूल किया गया तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने एवं रेड लाइट जंप करने पर संबंधित वाहन चालक का लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही भी की जा रही है।
यातायात पुलिस की सभी दो पहिया वाहन चालकों से अपील है कि वाहन चलाते समय हेलमेट लगाए एवं सभी वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें











