प्रभारी जीतेन्द्र पाटीदार द्वारा इस थीम पर “विकसित भारत की नई पहचान, परिवार नियोजन हर दम्पति की शान ” बैठक ली गई

प्रभारी जीतेन्द्र पाटीदार द्वारा इस थीम पर “विकसित भारत की नई पहचान, परिवार नियोजन हर दम्पति की शान ” बैठक ली गई

पिपलोदा mp
रिपोर्टर दिपक सांकला
9165522357

पिपलोदा।विकास खंड के समस्त स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया, प्रभारी खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ जीतेन्द्र पाटीदार की उपस्थिति मे विश्व जनसंख्या स्थिरता माह का आयोजन किया गया,
विकासखंड विस्तार प्रशिक्षण राम सिंह खराड़ी द्वारा सभी को बताया की 11जुलाई से 11अगस्त तक जनसंख्या स्थिरता माह का आयोजन किया जाना है
इसमें परिवार नियोजन के माध्यम से हम बढ़ती हुई जनसंख्या पर नियंत्रण कर सकते है, जैसे महिला नसबंदी व पुरुष नसबंदी हितग्राही को कैसे लाभ दिए जाते है,साथ ही कैसे जनसंख्या पर नियंत्रण किया जा सकता है,अस्थायी साधन निरोध, कॉपर टी, अंतरा इंजेक्शन,छाया टेबलेट ओरल पिल्स, आदि का उपयोग कर सकते है। मलेरिया के विषय मे सुपरवाइजर अशोक पोरवाल द्वारा डेंगू निरोधक माह जुलाई के बारे डेंगू से बचाव हेतु जानकारी दी गई,कंवरलाल पाटीदार द्वारा मातृ एवं शिशु मृत्यु की समीक्षा की गई,
डॉ पाटीदार द्वारा समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा की गई, इस दौरान अनिल डूडवे, कमल चारेल, सभी कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Comment

Read More