मध्य प्रदेश के मैडिकल इंटर्न डॉक्टर एक साथ अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर के इंटर्न डॉक्टर भी हड़ताल पर


हम सभी 2019 बैच के इन्टर्न डॉक्टर , 01/04/2024 से लगातार बिना किसी छुट्टी के काम करते आ रहें हैं,
हमारी 6 घंटे की रेगुलर ड्यूटी के साथ नाइट ड्यूटी में भी काम करना होता है ,इसके पहले हम सब ने 4.5 वर्ष बहुत मेहनत से mbbs की पढ़ाई पूरी की जिसकी फीस 100000 रुपयों के हिसाब से 4.5 lac थी जो की अन्य राज्यों के मुताबिक काफी ज्यादा है,
हमे 13409/- रुपयों का स्टाइपेंड प्रदान किया जाता है जोकि हमारी दैनिक आवश्यकताओं के अनुरूप नहीं है , तथा अब हमसे हमारे परिवार की उम्मीद जुड़ गई है की बच्चे अब कमाने लगे हैं, पर इतनी धनराशि में हमारा महीने का खर्चा भी पूरा नहीं हो पाता हम परिवार को पैसे कैसे भेंजे ।

हमारा सरकार से यही अनुरोध है की हमारा स्टाइपेंड बढ़ा कर 30000 रुपए किया जाए, एवम नियमित रूप से स्टाइपेंड प्रदान किया जाए,
नहीं तो हम काम पर वापस नहीं जायेंगे ,

हमने इसके पहले सारे कॉलेजेस के डीन के माध्यम से स्वास्थ्य मंत्री को पत्र भेजा था ,
उसका जवाब न आने पर हमने 6 जुलाई के लगभग मंत्री से उनके घर पर मुलाकात की और उनके द्वारा अस्वासन भी दिलाया गया लेकीन अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया, 15 दिन की अवधि बीत जाने पर हमने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी बात रखने की कोशिश की पर यह प्रयास भी विफल रहा ,
अब हमारे पास कोई अन्य विकल्प बचा नही है , इसलिए हमे काम छोड़कर धरने पर बैठना पड़ रहा है।।

हमारी मांग जब तक पूरी नहीं होगी हम काम पर वापस नहीं जायेंगे।।

यह कहना है सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में इंटर्न डॉक्टर का अगर उनकी मांगे नहीं मानी जाती है तो डॉक्टर का कहना है कि हम अनिश्चितकालीन हड़ताल पर ही रहेंगे

Leave a Comment

Read More