
ग्राम पंचायत डाबरी के बरोदिया गुंसाई में बना तालाब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा।
पहली ही बरसात में निर्माण की खुली पोल।
तालाब जगह जगह से फटा,पानी हुआ ओवर फ्लो।
जनपद पंचायत राहतगढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत डाबरी के ग्राम बरोदिया गुंसाई में मनरेगा के अंतर्गत आर.ई.एस के द्वारा बनाया गया तालाब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। तालाब निर्माण में बरती गई अनियमिताओं व शासकीय राशि का बंदर बांट कर नियम विरुद्ध तरीके से बनाए गए तालाब की पोल पिछले दिनों से हो रही कुछ ही बरसात में ही खुल गई और तालाब के ऊपर से ही ओवर फ्लो हो गया साथ ही तालाब जगह जगह से फट गया हैं। तालाब निर्माण स्थल के मौके की तस्बीरों और मौके को देखें तो तालाब निर्माण की एजेंसी के द्वारा शासन के नियम व निर्देशों की खुली अव्हेलना करने के साथ-साथ अनुबंध की शर्तों को भी ठेका दिखाने का काम किया गया है तालाब निर्माण स्थल पर ना तो किसी भी प्रकार का निर्माण से संबंधी कोई बोर्ड लगा है और ना ही यह दर्शाया गया है कि तालाब का निर्माण हेतु कुल कितनी राशि स्वीकृत हुई और तालाब
का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है या तालाब निर्माणधीन है जिससे यह स्वतः स्पष्ट होता है कि तालाब निर्माण के नाम पर निकाली गई राशि में गंभीर आर्थिक अनियमिताओं के साथ ही भ्रष्टाचार की बलि चढ़ गई है उक्त तालाब निर्माण में बरती गई अनियमितताओं और राशि में हुए भ्रष्टाचार की सूक्ष्म व निष्पक्ष जांच की जाती है तो गंभीर आर्थिक मामला उजागर हो सकेगा।











