थाना बण्डा पुलिस द्वारा करीब 04 माह से फरार 1000 रु के इनामी आरोपी को मय चोरी गये मशरुका सहित किया गिरफ्तार

थाना बण्डा पुलिस द्वारा करीब 04 माह से फरार 1000 रु के इनामी आरोपी को मय चोरी गये मशरुका सहित किया गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा चोरियो की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान में चोरी गये माल की बरामदगी व चोरी की घटनाओ की रोकथाम हेतु निर्देशित किया गया था। जिस पर डॉ. संजीव कुमार उइके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सागर, श्रीमती शिखा सोनी एसडीओपी महोदय बण्डा के मार्गदर्शन में की घटनाओ की रोकथाम व चोरी गया मशरुका बरामदगी कर थाना क्षेत्र के चोरी के आरोपियो की गिर. हेतु टीम गठित की गई थी ‘दिनांक 30.07.20.24 को जरिये मुखिविर सूचना प्राप्त हुई कि करीब 04 माह पूर्व अजय पिता डालचन्द्र सेन के घर से चोरी कर घटना दिनांक से फरार ईनामी आरोपी गुलाब अहिरवार संजय कालोनी बण्डा में बाहर जाने के लिये खडा है कि तस्दीक हेतु मौके पर मय हमराह स्टाफ के पहुंचकर कर रेड कर आरोपी गुलाब अहिरवार पिता बहोरे अहिरदार उम्र 38 साल निवासी वार्ड क्र.04 बण्डा को विधिवत गिरफ्तार कर विधिवत पूछतांछ किया। जिसने फरियादी अजय पिता डालचन्द सेन निवासी वार्ड क.05 बण्डा में अपने सहयोगी गोविन्द्र अहिरवार, वीरेन्द्र बंसल के साथ मिलकर चोरी करना व चोरी किये सोने-चांदी के जेवरात आपस में बाट लिये थे व कुछ सोने-चांदी के जेवरात वार्ड क्र. 15 बण्डा उत्तम अहिरवार को बेच दिये थे। आरोपी के कब्जे से एक सोने की अंगूठी, एक जोड़ी चांदी की पुरानी इस्तेमाली पायल, एक जोडी चांदी की पुरानी इस्तेमाली झूला पायले, एक जोडी चांदी की बिछड़ी कुल मशरुका 40000 रुपए. का समक्ष गवाहान उपरोक्त से विधिवत जप्त कर जे. आर. पर माननीय न्यायालय बण्डा पेश किया गया। उक्त फरार आरोपी की गिर. हेतु 1000रु. का इनाम उदघोषित किया गया था

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नसीर फारुकी, प्र.आर. भोला यादव, आर. खिलान, आर. पुष्पेन्द्र शर्मा, आर. राहुल पटेल का विशेष योगदान रहा।.

Leave a Comment

Read More