
सुरखी विधानसभा क्षेत्र के शिक्षक, शिक्षिकाओं को दिया गया स्मार्ट क्लास का प्रशिक्षण
अब सुरखी का हर बच्चा बनेगा स्मार्ट:आकाश सिंह राजपूत
सागर दिनांक 24 अक्टूबर 2024:सुरखी विधानसभा के शासकीय स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को स्मार्ट बनने के लिए सुरखी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न शासकीय स्कूलों में स्मार्ट क्लास शुरू की गई है ।
जिसको लेकर गुरुवार को होटल रॉयल पैलेस में सुरखी विधानसभा क्षेत्र के शासकीय स्कूल के शिक्षकों को स्मार्ट क्लास का प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर आकाश सिंह राजपूत ने कहा कि स्मार्ट क्लास से सुरखी का हर बच्चा स्मार्ट बनेगा ।आधुनिक शिक्षा से जुड़कर बौद्धिक विकास तथा नई-नई शिक्षा पद्धतियों से हमारे छात्र-छात्राओं को शिक्षा प्राप्त होगी। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव का प्रयास है कि शासकीय स्कूलों में बच्चों को निजी स्कूलों जैसी बेहतर शिक्षा दी जाए। जिसको लेकर आपके मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सुरखी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में स्मार्ट क्लास शुरू की है ताकि हमारे बच्चे भी निजी स्कूलों के बच्चों से शिक्षा में तकनीकी में पीछे ना रहे। मेरा सपना है कि शिक्षा और स्वास्थ्य की व्यवस्था में निरंतर सुधार होता रहे शिक्षा ऐसी हो जिसकी उड़ान देश-विदेश तक हो।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी तकनीकी ,शिक्षा स्मार्ट क्लास और आधुनिक शिक्षा से बच्चों को शिक्षित करके उनका भविष्य सुनहरा बनाएं। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन ने स्मार्ट क्लास के प्रशिक्षण के लिए आए शिक्षक शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्मार्ट क्लास पढ़ाने के लिए शिक्षकों को इसकी पर्याप्त जानकारी लेनी आवश्यक है ।











