
विधायक बंगले पर 48 दीपों के साथ संगीतमय भक्तामर पाठ, जैन महिला परिषद की विभिन्न शाखाओं की सहभागिता
उपशीर्षक
महा आरती, अर्घ्य समर्पण और वात्सल्य भोज के साथ संपन्न हुआ धार्मिक आयोजन, विधायक शैलेंद्र जैन एवं अनुश्री जैन का किया सम्मान
खबर
सागर। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद की सद्भावना शाखा की सहभागिता से मंगलवार को विधायक श्री शैलेंद्र जैन के बंगले पर प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी 48 दीपों के साथ भव्य संगीतमय भक्तामर जी पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भक्तामर के प्रत्येक श्लोक पर एक-एक दीप प्रज्ज्वलित कर अर्घ्य समर्पित किया गया। पाठ पूर्ण होने के बाद महा अर्घ्य एवं महा आरती संपन्न हुई।
धार्मिक आयोजन में सद्भावना शाखा, ज्ञान ज्योति शाखा, चंदा प्रभु शाखा सहित परिषद की विभिन्न शाखाओं की अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में महिला सदस्य उपस्थित रहीं। केंद्रीय संरक्षक निधि आचरण, दीप्ति चंदेरिया, आरती सवाई, साक्षी सराफ, सीमा जैन, कल्पना जैन, ममता जैन, रश्मि-आलोक जैन, डाली चौधरी, अमिता जैन, मयंका जैन, आत्म ज्योति जैन, रीना जैन, ऋचा शाह, निधि प्रभावना, रागिनी जैन सहित सभी महिलाओं ने भक्तिभाव से श्लोक वाचन, दीप एवं अर्घ्य समर्पण तथा महा आरती में सहभागिता की।
इस अवसर पर अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद की सभी शाखाओं ने विधायक शैलेंद्र जैन एवं अनुश्री जैन का सम्मान किया। कार्यक्रम के पश्चात सभी ने वात्सल्य भोज ग्रहण किया।
सद्भावना शाखा की अध्यक्ष रश्मि आलोक जैन ने कहा कि विधायक शैलेंद्र जैन सभी धर्मों का समान सम्मान करते हैं और विभिन्न धार्मिक आयोजनों में सहभागिता के साथ स्वयं भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर समाज को धर्म लाभ प्राप्त कराने का कार्य करते हैं।











