
गढ़पहरा मेला महोत्सव में उमड़ा अटूट आस्था का सैलाब, विधायक प्रदीप लारिया ने की क्षेत्र की सुख-समृद्धि की मंगलकामना
सागर। आषाढ़ मास के पावन तृतीय मंगलवार को गढ़पहरा स्थित प्राचीन सिद्ध हनुमान मंदिर में आयोजित पारंपरिक गढ़पहरा मेला महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और सनातन आस्था के अनुपम संगम का साक्षी बना। नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने विधि-विधान से संकटमोचन श्री हनुमान जी महाराज के श्रीचरणों में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति, उत्तम स्वास्थ्य एवं सर्वजन कल्याण की मंगलकामना की।
विधायक श्री लारिया विगत अनेक वर्षों से आषाढ़ मास के प्रत्येक तृतीय मंगलवार को इस पावन परंपरा का निर्वहन करते हुए सुंदरकाण्ड पाठ, निशान चढ़ाने एवं प्रसादी वितरण का आयोजन कराते आ रहे हैं। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी उन्होंने श्रद्धापूर्वक 351 किलोग्राम हलुए का भोग श्री हनुमान जी महाराज को अर्पित कराया, जिसके पश्चात हजारों श्रद्धालुओं के मध्य प्रसादी का वितरण किया गया।
ढोल-नगाड़ों, शंखध्वनि और जय श्रीराम व जय बजरंगबली के गगनभेदी जयघोषों के बीच भव्य शोभा के साथ निशान चढ़ाया गया। मंदिर परिसर संपूर्ण समय भक्ति, उत्साह और आध्यात्मिक ऊर्जा से आलोकित रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया तथा धर्ममय वातावरण में स्वयं को धन्य अनुभव किया।
गढ़पहरा का सिद्ध हनुमान मंदिर आस्था का वह प्राचीन केंद्र है, जहाँ आषाढ़ माह के प्रत्येक मंगलवार को सागर जिले सहित प्रदेश के विभिन्न अंचलों से हजारों श्रद्धालु दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुँचते हैं। मेले में धर्म, संस्कृति, सेवा और लोकआस्था का अद्भुत समन्वय दिखाई देता है, जो भारतीय सनातन परंपरा की जीवंत विरासत को सशक्त रूप से अभिव्यक्त करता है।
इस अवसर पर विधायक श्री लारिया ने कहा कि गढ़पहरा स्थित सिद्ध हनुमान मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि समूचे क्षेत्र की अटूट श्रद्धा, विश्वास और आध्यात्मिक चेतना का केंद्र है। भगवान श्री हनुमान की कृपा से क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और जनकल्याण का भाव निरंतर बना रहे, यही उनकी प्रार्थना है।
पूरे आयोजन में श्रद्धा, सेवा, भक्ति और सामाजिक समरसता का ऐसा दिव्य वातावरण निर्मित हुआ, जिसने उपस्थित प्रत्येक श्रद्धालु के मन को आध्यात्मिक आनंद से अभिभूत कर दिया। गढ़पहरा मेला महोत्सव एक बार फिर सनातन संस्कृति, लोकपरंपरा और जनआस्था के विराट उत्सव के रूप में अविस्मरणीय बन गया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री चैन सिंह, प्रभुदयाल पटेल, अध्यक्ष कुश समाज कल्याण बोर्ड, नपा अध्यक्ष मिहिलाल, जिपं.सदस्य शारदा खटीक,ऑफिसर यादव, मधुकर जाटव, सौरव केशरवानी, सोहन लोधी, श्याम सुंदर मिश्रा, हरिओम केसरवानी, विवेक सक्सेना, राजा रिछारिया,महेंद्र सिंह ठाकुर,नर्रू ठाकुर, निशांत आठिया, रामप्रसाद विश्वकर्मा, गणेश केशरवानी, पंकज मुखारिया, नारद यादव, रामजी बसिया, भोपाल सिंह, राम सिंह यादव, रामगोपाल सोनी, हरिओम ठाकुर, प्रकाश अहिरवार, कृष्ण मुरारी यादव, मुरारी यादव, भूपेंद्र घोसी, बाबूलाल रोहित, मिहिलाल अहिरवार, राघवेंद्र सिंह, जितेंद्र अहिरवार, शील कुमार मिश्रा, सालकराम मिश्रा, राजकुमार शर्मा, बलराम यादव, भगत सिंह, एमएल साहू, महेंद्र लोधी, रिंकू यादव, रतिराम ठेकेदार घूमन यादव,रामजी मेहर, प्रहलाद रजक,पप्पू बंसल, पुष्पा ठाकुर, रेखा वर्मा, रजनी आठिया, चंद्रमणि कटारे, उमा रजक, रेखा सूर्यवंशी, संगीता अहिरवार, शिक्षा विश्वकर्मा, राधा राठौर, मधु मौर्य, रश्मि अहिरवार सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।











