विद्यार्थियों को वृक्षारोपण अभियान से जोड़कर पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनाना ही हमारा संकल्प: रिशांक तिवारी

विद्यार्थियों को वृक्षारोपण अभियान से जोड़कर पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनाना ही हमारा संकल्प: रिशांक तिवारी

शासकीय एकीकृत विद्यालय धर्मश्री में संकल्प फाउंडेशन ने लगाए पौधे, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने भी निभाई सहभागिता

सागर। संकल्प फाउंडेशन के वृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत मंगलवार को शासकीय एकीकृत विद्यालय, धर्मश्री में पौधारोपण किया गया। संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री रिशांक तिवारी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय परिसर में 20 पौधे लगाए गए। इसके साथ ही संकल्प फाउंडेशन द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर लगाए गए पौधों की संख्या अब 1400 तक पहुंच गई है।

पौधारोपण कार्यक्रम में फाउंडेशन के सदस्यों के साथ विद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने भी सहभागिता की। इस दौरान विद्यार्थियों से पौधों की देखभाल, उनके संरक्षण और अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाने को लेकर संवाद भी हुआ।

इस अवसर पर संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष रिशांक तिवारी ने कहा कि हमने शहर में 11 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है और उसी दिशा में हमारा फाउंडेशन लगातार काम कर रहा है । उन्होंने बताया कि अलग-अलग वार्डों, सार्वजनिक स्थानों और अब विद्यालय परिसरों तक हमारा वृक्षारोपण अभियान पहुंच रहा है। इस दौरान  रिशांक तिवारी ने कहा कि, आज 1400 पौधों तक पहुंचना पूरी टीम के लगातार प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने बताया कि, हमारा प्रयास है कि जहां भी पौधे लगाए जाएं, वहां स्थानीय लोगों और संस्थाओं की सहभागिता भी सुनिश्चित हो, ताकि उनकी देखभाल नियमित रूप से होती रहे।

इस दौरान  रिशांक तिवारी ने बताया कि विद्यालय में पौधारोपण करने के पीछे हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को इस अभियान से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि बच्चे जब अपने सामने पौधे लगते और उन्हें बढ़ते हुए देखते हैं, तो उनके भीतर पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी स्वाभाविक रूप से विकसित होती है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि आज जिन विद्यार्थियों ने पौधारोपण में सहभागिता की है, वे आगे अपने घर, मोहल्ले और आसपास के लोगों को भी पौधे लगाने और उनकी देखभाल के लिए प्रेरित करेंगे।

रिशांक तिवारी ने कहा कि 1400 पौधों तक पहुंचने के बाद अब हमें अपने 11 हजार पौधों के लक्ष्य की ओर और तेजी से आगे बढ़ना है। संकल्प फाउंडेशन की टीम शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में वृक्षारोपण के साथ पहले लगाए गए पौधों की स्थिति पर भी नजर रख रही है। शहरवासियों का सहयोग इसी तरह मिलता रहा तो यह अभियान लगातार आगे बढ़ता रहेगा।

संकल्प फाउंडेशन के सदस्य मोनू लाड़िया ने कहा कि संकल्प फाउंडेशन के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि, हमारी पूरी टीम अध्यक्ष श्री रिशांक तिवारी के नेतृत्व में लगातार शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में पौधारोपण कर रही है। उन्होंने कहा कि, हमारा लक्ष्य स्पष्ट है और उसे पूरा करने के लिए वृक्षारोपण अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा। वहीं अंबेडकर वार्ड अध्यक्ष हिमांशु साहू ने कहा कि अपने वार्ड के शासकीय विद्यालय में संकल्प फाउंडेशन के अभियान के अंतर्गत पौधारोपण होना हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि, वार्ड स्तर पर फाउंडेशन के कार्यों को आगे बढ़ाने के साथ हमारी जिम्मेदारी यह भी है कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए विद्यालय परिवार और स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर लगातार प्रयास किए जाएंगे।

इस अवसर पर चंदन लाड़िया, चंद्रेश चौधरी, सुनील अहिरवार, अनीकेत अहिरवार, राकेश श्रीवास्तव, जयंत विश्वकर्मा, अर्चना भाट, सविता सैनी, अंजुली जैन, अभिलाष जैन, द्रौपदी चौधरी एवं ज्योति दुबे, नीरज करोसिया, शुभम नामदेव, नमन चौबे, सुनील पाठक, शुभम पहलवान, अभिषेक साहू, शुभम सागर, देवाशीष दुबे, कार्तिक जाटव, सहित विद्यालय परिवार, संकल्प फाउंडेशन के पदाधिकारी, सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More