
सागर एमपी
लोकेशन देवरी
रिपोर्टर सतीष सेन
स्लग-
खेत में रखी फसल में दबंगो ने लगाई आग
आगजनी के बाद भी कार्यवाही नहीं,
किसान ने एसडीओपी को लिखित शिकायत कर लगाई गुहार
एंकर
देवरी कलां -सागर जिले के देवरी थाना क्षेत्र के एक किसान के खेत में रखी फसल में दबंगो दुबारा आग लगाने वाले मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर रविवार को पीडित किसान ने एसडीओपी देवरी को लिखित आवेदन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। जिसमे पीड़ित किसान प्रदीप मिश्रा ने दिए आवेदन में बताया की उनका खेत बेलढाना मौजा में स्थित है, जहांपर मक्का की कटी फसल रखी थी, जिसकी श्रेसिंग होना थी। कुछ दिनों पहले किसान प्रदीप अपने दूसरे खेत में बखरनी कर रहे थे। इस दौरान पड़ोसी किसान गुल्ली उर्फ नर्मदा प्रसाद पटेल पिता शोभाराम पटेल निवासी सुभाष वार्ड अपने 6 साथियों के एकराय होकर आए एवं माचिस से फसल में आग लगा दी। जबकि शेष छह लोग लाठी लिए खड़े थे और धमकी दे रहे थे कि जो आग बुझाने आएगा उसे मार डालेंगे। वही
किसान ने यह भी बताया कि फसल को गुल्ली उर्फ नर्मदा प्रसाद पटेल, शुभम पटेल, सुमित पटेल ने आग लगाई थी। किसान ने डायल। 100 को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस व फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। घटना की सूचना देवरी थाने में दी गई, लेकिन आरोपियों की दबंगा के चलते रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। किसान प्रदीप मिश्रा ने अनुविभागीय अधिकारी से न्याय की गुहार लगाते हुए पड़ोसी किसान के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। किसान प्रदीप मिश्रा ने बताया कि उनके खेत में करीब 15 एकड़ की मक्के की फसल कटी हुई रखी हुई थी जिसकी थ्रेसिंग होना थी, इसी बीच आरोपियों ने फसल में आग लगा दी, जिससे उन्हें करीब चार लाख रुपए का नुकसान हुआ है। मे देवरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने गया था लेकिन मेरेबताये अनुसार रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज नहीं की पुलिस ने आरोपियों को बचाने के लिए आरोपियों से सेटिंग कर पूरे मामले को आगजनी में रिपोर्ट दर्ज कर मालमा बदल दिया है जिसके वाद मेने आज एस डी ओ पी देबरी को लिखित शिकायत की है ओर माँग की है की शीघ्र ही मेरी फसल जलाने बाले आरोपियों पर मामला दर्ज कर सख्त कार्यवाही कराई जाये इसके साथ ही मेने 181पर भी शिकायत दर्ज कराई है l
इनका कहना है –
देवरी पुलिस थाने में आगजनी का मामला दर्ज है, शिकायती आवेदन प्राप्त हुआ है, उसकी जांच कर कार्यवाही की जाएगी।
शशिकांत सरयाम, अनुभिवागीय अधिकारी पुलिस, देवरी











