
विधायक लारिया के निवास पर आयोजित स्नेहभोज में शामिल हुये प्रभारी मंत्री
सागर/06.11.2024
बुधवार को सागर प्रवास पर पधारे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं सागर जिला प्रभारी मंत्री मान.श्री राजेन्द्र शुक्ल नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया के रजाखेड़ी स्थित निज निवास पर आयोजित स्नेहभोज में शामिल हुये।
प्रभारी मंत्री शुक्ल ने विधायक लारिया, भाजपा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्षों, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों के साथ रूचिकर भोज किया।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि विधायक लारिया ने दीपावली के पुनीत सुअवसर पर सहभोज आयोजित किया। ऐसे आयोजन से सामाजिक सद्भाव, परस्पर प्रीतिभाव में बढ़ोत्तरी और संगठन मजबूत होता है। मुझे पार्टी परिवार के साथ इस आयोजन में सहभागी होने पर अत्यंत हर्ष हो रहा है।
इस अवसर पर विधायक लारिया ने प्रभारी मंत्री शुक्ल से क्षेत्र के नपा मकरोनिया के स्थाई पेयजल संसाधनों के लिए 50 करोड़ की राशि स्वीकृत कराने,मकरोनिया शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 100 बिस्तर अस्पताल उन्नयन कराने अथवा मकरोनिया में जिला चिकित्सालय स्वीकृत कराने,नपा कर्रापुर के उप स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उन्नयन कराने, मकरोनिया फ्लाई ओवर निर्माण के लिए राशि स्वीकृत कराने सहित अन्य आवश्यक विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान कराने की मांग की।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी, कार्यकर्ता,
पार्षदगण एवं जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।











