
जिले में मंडल स्तरीय कार्यशाला संपन्न आज से प्रारंभ होंगीं शक्ति केंद्र की कार्य शालाएं 20 नवंबर तक हो होगा बूथ समितियों का गठन
सागर विधानसभा की संयुक्त मंडल कार्यशाला में शामिल हुए जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने कार्यशाला को किया संबोधित
सागर। भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बनाने का श्रेय अगर किसी को जाता है तो वह हमारी बूथ समितियों को जाता है हमारी सफ़लता का आधार हमारी बूथ समितिया हैं जिन्हें भारतीय जनता पार्टी का अनवरत बडता विजय रथ प्रमाणित करता है यही बूथ समितियां पार्टी को श्रेष्ठ नेतृत्व प्रदान करती है हमारी पार्टी लोकतांत्रिक पार्टी है जो नियमानुसार प्रक्रिया का पालन करते हुए संगठन को गढती है यह बात भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने सागर विधानसभा की संयुक्त मंडल कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही। कार्यशाला मे मंडल प्रभारी शशि कैथोरिया,विधानसभा प्रभारी रामकुमार साहू, जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया, जिला मंत्री देवेन्द्र फुसकेले,मंडल अध्यक्ष विक्रम सोनी रीतेश मिश्रा,मनीष चौबे, नगर अंत्योदय समितिय अध्यक्ष प्रतिभा चौबे,एड.रोशन कुर्मी मंचासीन रहे
कार्यशाला को मंडल प्रभारी शशि कैथोरिया ने भी संबोधित किया।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने कहा कि हम सभी वर्तमान मैं “संगठन पर्व” को उत्साह के साथ संपादित कर रहें हैं कार्यकर्ताओं के परिश्रम से इसके अंतर्गत कई नए रिकार्ड स्थापित हुए है संगठन पुनर्गठन की प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है जिसके प्रथम चरण मैं बूथ समितियों का पुनर्गठन किया जाएगा जो हमारे संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है इसके गठन मैं कोई चूक न हो यह हमें विशेष ध्यान रखना है कोई परिश्रमी समय दानी कार्यकर्ता छूट न जाएँ प्रक्रिया मैं स्थानीय वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित हो महिलाओं,युवाओं,अनुभवी कार्यकर्ताओं का समावेश करते हुए सर्व सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी बूथ समिति का गठन करते हुए अपने दायित्वों का निर्वाहन करना है।
मंडल प्रभारी शशि कैथोरिया ने संबोधित करते हुए कहा शक्ति केंद्र कार्यशाला 12 से 14 नवंबर तक 15 से 20 नवंबर तक बूथ समितियों का गठन होगा। इस समय-सारणी के अनुरूप सभी तैयारियां पूर्ण करें समितियों में महिलाओं, किसानों, युवाओं, सभी जाति समाज के वर्गों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हो कार्यशाला में शक्ति केंद्र सहयोगियों की सूची भी घोषित की गई।
कार्यशाला में आपेक्षित पदाधिकारी जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने दी।
श्रीकांत जैन
जिला मीडिया प्रभारी











