
16 दिसम्बर को कांग्रेस करेंगी विधानसभा का घेराव।
जिला कांग्रेस के प्रभारी और सह प्रभारी ने तैयारियों को लेकर की चर्चा।
विधान सभा घेराव प्रभावी रूप से सफल बनायें ……घनश्याम सिंह
सागर / सागर प्रवास पर आये मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री और सागर जिला ग्रामीण कांग्रेस के प्रभारी,पूर्व विधायक घनश्याम सिंह एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस के सह सचिव एवं जिला कांग्रेस के सह प्रभारी मनोज कपूर ने जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष आनंद अहिरवार एवं मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी की मुख्य उपस्थिति में नरयावली विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले ब्लाकों के अध्यक्षों सहित कांग्रेसजनों से आगामी 16 दिसंबर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी के आवहान पर आयोजित किए जा रहे विधानसभा घेराव को सफल बनाने एवं अन्य संरचनात्मक मुद्दों पर चर्चा की।जिला प्रभारी घन श्याम सिंह ने कहा कि हमें नरयावली विधानसभा क्षेत्र सहित समूचे सागर जिलें से अधिक से अधिक साथियों के साथ आगामी 16 दिसम्बर को भोपाल पहुंचकर विधानसभा घेराव को सफल बनाना है और प्रदेश की मौजूदा भाजपा सरकार में बढ़ रहे अन्याय, अत्याचार,उत्पीड़न और बढ़ रहे भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज़ बुलंद करना है। जिला सह प्रभारी मनोज कपूर ने कहा कि भाजपा सरकार में अन्नदाता किसान परेशान है,युवा बेरोजगार हैं,महिलाओं पर लगातार अन्याय,अत्याचार की घटनाएं घटित हो रही है जिनको रोकने में भाजपा सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है, तमाम सारे मुद्दों को लेकर आयोजित विधानसभा घेराव में प्रभावी रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर कार्यक्रम को सफल बनाना है।जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष आनंद अहिरवार,मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी,वरिष्ठ नेता सुरेन्द्र सुहाने, संभागीय प्रवक्ता अभिषेक गौर,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लगन सिंह ठाकुर,सुरेन्द्र सिंह,देवेन्द्र कुर्मी,फिरदौस कुरैशी, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल चौबे, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महामंत्री अशरफ खान आदि ने विधानसभा घेराव को सफल बनाने को लेकर विस्तारित चर्चा की। इस दौरान कांग्रेस नेता आर आर पारासर,राजेश दुबे, दीपक दुबे,अशोक कुशवाहा,डॉ.हेमन्त लारिया,पुरुषोत्तम शिल्पी,युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष राजा बुंदेला,जयदीप तिवारी,श्याम यादव,कमलेश नायक मनोज राय,प्रेमलाल अहिरवार,संदीप चौधरी,सुरेंद्र करोसिया,रोहित वर्मा,संदर्भ कठल,अजय बमदेले,धर्मेन्द्र यादव,सत्यम सिंह आदि कांग्रेसजन मौजूद थे।











