सेवादल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ नगर आगमन

सेवादल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ नगर आगमन

सागर

सेवादल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष महेन्द्र जोशी का सागर आगमन हुआ शहर सेवादल परिवार ने मोतीनगर चौराहे पर जोशी जी का अगुवानी कर उनका स्वागत किया। तत्पश्चात् प्रदेश सचिव द्वारका चौधरी के माताजी और पिताजी,गुंजन शुक्ला के भ्राता से स्व.मुन्ना शुक्ला के निधन पर,प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता और वरिष्ठ कांग्रेसी प्रदीप गुप्ता की माता जी के निधन और शहर कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष शौकत अली के निधन उपरांत निवास पर पहुंच कर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना कर श्रृद्धाजंलि अर्पित की।
तत्पश्चात् वरिष्ठ कांगेस नेता त्रिलोकीनाथ कटारे के निवास पर पहुंच कर उन्हें सौजन्य भेट की।
प्रदेश महासचिव विजय साहू,शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे,ग्रामीण सेवादल अध्यक्ष महेश जाटव,आशीष ज्योतिषी,यंग बिग्रेड अध्यक्ष सागर साहू,चमन अंसारी,नितिन पचौरी,आनंद हेला,मनोज पंवार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More