रानी अवंतीबाई लोधी विवि में बैंकिंग के क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार व साइबर फ्रॉड से सुरक्षा पर प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन

रानी अवंतीबाई लोधी विवि में बैंकिंग के क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार व साइबर फ्रॉड से सुरक्षा पर प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन

सागर/ भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना के 90 वर्ष पूर्ण होने पर रानी अवंतीबाई लोधी विवि में बैंकिंग के क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार व साइबर फ्रॉड से सुरक्षा आदि विषयों पर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विश्वविद्यालय की कुलसचिव प्रो. शक्ति जैन, मध्यांचल ग्रामीण बैंक, सागर के चैयरमेन प्रवीण अवस्थी व जनरल मैनेजर आर.सी. रेगर ने विद्यार्थियों को बैंक में युवाओं के लिए रोजगार संबंधी जानकारी प्रदान की
भारतीय रिजर्व बैंक, भोपाल (म.प्र.) द्वारा रिजर्व बैंक की स्थापना के 90 वर्ष पूर्ण होने पर उसे यादगार बनाने के लिए उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम’ की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। इसी के अंतर्गत रानी अवन्तीयाई लोधी विश्वविद्यालय, सागर में उक्त कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में भारतीय रिजर्व बैंक भोपाल से आये हुए अधिकारियों ने बैंक में वित्तीय संरक्षण, बैंक लोन, साइबर फ्रॉड, विभिन्न ऑनलाइन पेमेंट, एप्स आदि सुविधाओं और सुरक्षा संबंधी जानकारी प्रदान की। इस कार्यशाला में केन्द्रीय विद्यालय क्रम 03, कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय सागर, कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, सागर तथा विश्वविद्यालय के सभी शिक्षक, कार्यालयीन स्टाफ एवं लगभग 200 से अधिक विद्यार्थियों की उपस्थिती रही। विश्वविद्यालय की कुलसचिव प्रो. शक्ति जैन की अध्यक्षता में आयोजित की गई उक्त कार्यशाला में मध्यांचल ग्रामीण बैंक, सागर के चैयरमेन प्रवीण अवस्थी व जनरल मैनेजर आर.सी. रेगर ने विद्यार्थियों को बैंक में युवाओं के लिए रोजगार संबंधी जानकारी प्रदान की। इस दौरान मध्यांचल ग्रामीण बैंक के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
कुलसचिव जी के निर्देशानुसार
भवदीय
डॉ संदीप सबलोक

Leave a Comment

Read More