नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने सुल्तानपुरा में उप स्वास्थ्य केंद्र का किया भूमिपूजन, बढ़ेगी स्वास्थ्य सेवाएं

नरयावली विधायक लारिया ने सुल्तानपुरा में उप स्वास्थ्य केंद्र का किया भूमिपूजन, बढ़ेगी स्वास्थ्य सेवाएं
(मेनपानी और उदयपुरा तिवारी में विद्यार्थियों को नि:शुल्क साइकिल वितरण)
सागर/21.12.2024
नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने शनिवार को विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुल्तानपुरा में 65 लाख रु. की लागत से निर्मित होने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का श्रीगणेश की पूजा अर्चना कर भूमिपूजन सह शिलान्यास किया।
इस अवसर पर विधायक लारिया ने कहा कि लोगों को जीवन जीने के लिए पेयजल, स्वास्थ्य एवं शिक्षा की बहुत जरूरत होती है।
वहीं प्रदेश की भाजपा सरकार की ओर से पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अनेकों क्षेत्रों में विकास के नए आयाम गढ़े जा रहे हैं। क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर इलाज और दवाइयों की व्यवस्था हो इसलिए सुल्तानपुरा में नवीन उपस्वास्थ्य केंद्र का भूमिपूजन आप सभी की उपस्थिति में संपन्न किया जा रहा है। विधायक लारिया ने कहा कि क्षेत्र में स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सके इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
उपस्वास्थ्य केंद्र निर्माण हो जाने से स्वास्थ्य सुविधाओं का इजाफा होगा साथ ही आसपास के ग्रामीणों को छोटी-छोटी बीमारी का इलाज कराने ब्लॉक और जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा।
विधायक लारिया ने हाई स्कूल मेनपानी में 55 बच्चों को एवं हाई स्कूल उदयपुरा तिवारी पहुंच कर 48 बच्चों को निःशुल्क साइकिल वितरण की ।
विधायक लारिया ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा सरकार द्वारा नि:शुल्क शिक्षा से लेकर छात्र-छात्राओं को किताबें एवं आवागमन के लिए साइकिल प्रदान की जा रही हैं। इसी क्रम में आज मेनपानी और उदयपुरा के बच्चों को नि:शुल्क साईकिल वितरण की गई है। विद्यार्थियों नियमित स्कूल आकर अध्ययन कर मेधावी विद्यार्थी बनकर अपने माता-पिता व क्षेत्र का नाम रोशन करें।
इस अवसर पर डीईओ अरविंद जैन, प्राचार्यगण,मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारीगण, सरपंचगण,जनप्रतिनिधिगण,
शिक्षक-शिक्षिकाएं,छात्र-छात्राएं, वरिष्ठजन,कार्यकर्ताबंधु सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More