
विधायक लारिया ने मुख्यमंत्री से नरयावली विधानसभा के विकास कार्यों की स्वीकृति का किया अनुरोध
(सीएम ने नरयावली को नगर पंचायत का दर्जा प्रदान करने की कि मंच से की घोषणा)
सागर/23.12.2024
सागर गौरव दिवस के सुअवसर पर सागर पधारे प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के समक्ष नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने नरयावली विधानसभा क्षेत्र के व्यापक लोकहित को दृष्टिगत रखते हुए शासकीय सिविल हॉस्पिटल मकरोनिया को जिला चिकित्सालय का दर्जा या 100 बिस्तरीय अस्पताल में उन्नयन कराने, ग्राम पंचायत नरयावली को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने एवं जरूआखेड़ा एवं नगर परिषद कर्रापुर में शासकीय महाविद्यालय की स्थापना कराये जाने का अनुरोध किया।
मान.मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत नरयावली को नगर पंचायत का दर्जा प्रदान कराने की मंच से घोषणा की और शेष आवश्यक विकास कार्यों को शीघ्र स्वीकृति प्रदान कराये जाने हेतु आश्वस्त किया।











