थाना खुरई ग्रामीण पुलिस ने अंधे कत्ल का किया खुलासा कुछ ही घण्टों के अंदर आरोपी को किया गिरफ्तार


थाना खुरई ग्रामीण पुलिस ने अंधे कत्ल का किया खुलासा कुछ ही घण्टों के अंदर आरोपी को किया गिरफ्तार
सूचनाकर्ता प्रेम अहिरवार निवासी ग्राम कन्नाखेड़ी ने थाना खुरई ग्रामीण में आकर पुलिस को रिपोर्ट लेख कराया कि इसके पिता को गांव के हरिजन मुहल्ला में रोड पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने कुल्हाड़ी जैसे धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दिया है । रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध हत्या का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
घटना गंभीर प्रकृति की होने से घटना के संबंध में तत्काल  पुलिस अधीक्षक  एवं वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया । जिस पर पुलिस अधीक्षक सागर  विकाश कुमार शाहवाल द्वारा थाना प्रभारी एवं संबंधित अन्य अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आरोपी का पता लगाकर शीघ्र गिरफ्तारी की जावे अज्ञात आरोपी का पता लगाने एवं गिरफ्तारी हेतु तत्काल टीम बनाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना  संजीव उइके, एसडीओपी खुरई  सचिन परते के निर्देशन में थाना प्रभारी खुरई ग्रामीण निरीक्षक  संतोष सिंह दांगी के नेतृत्व में अलग अलग टीम गठित कर हत्या के आरोपी की पतासाजी हेतु अलग-अलग जगह भेजा गया साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर पता लगाने का हर संभव प्रयास किया गया इसी क्रम में मौका साक्षियों से पूछताछ भी लगातार की गई जिससे अज्ञात आरोपी को ज्ञात कर आरोपी की पता तलाश कर गिरफ्तारी की जा सके समस्त प्रयासों के परिणामस्वरूप दिनांक 25.12.24 को मुखबिर की सूचना मिलने पर आरोपी अशोक अहिरवार को ग्राम कन्नाखेड़ी में खेत से गिरफ्तार किया जाकर सूक्ष्मता से पूछताछ करने पर जमीन के विवाद पर हत्या करना स्वीकार किया आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया । बाद आरोपी को मान. न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया गया ।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह दांगी, सउनि हुकम सिंह कुमरे, सउनि जे. पी. यादव, आरक्षक हाकिम सिंह, बाबूलाल, संजय जाट, दिनेश, अनिल, लोकेन्द्र, राहुल, देवेश, सायबर सेल प्रधान आरक्षक सौरभ, आरक्षक हेमेन्द्र का अहम योगदान रहा ।

Leave a Comment

Read More