
महिला जैन मिलन नेहा नगर शाखा की वीरांगनाओं ने घरौंदा आश्रम में वस्त्र वितरण और स्वल्पाहार कार्यक्रम आयोजित किया
सभी को सादर जय जिनेंद्र
????????????????????????????????
महिला जैन मिलन नेहा नगर शाखा, क्षेत्र क्रमांक 10
महिला जैन मिलन नेहा नगर शाखा द्वारा दिसंबर माह में दिए गए कार्यक्रमों का ब्योरा इस प्रकार है।
महिला जैन मिलन नेहा नगर शाखा की वीरांगनाओं द्वारा बंधाजी तीर्थ क्षेत्र और आहार जी पपौरा जी की वंदना की गई।
तीर्थ वंदना में शामिल होने वाली वीरांगनाएं – संरक्षिका वीरांगना किरण जैन, अध्यक्ष वीरांगना ऋतु जैन, सचिव वीरांगना शालिनी बजाज ,वीरांगना रागिनी जैन, वीरांगना स्मिता जैन मनीष भाई जी, वीरांगना प्रियंका जैन, वीरांगना मंजू जैन, वीरांगना शिखा जैन आदि शामिल रही।
दिसंबर माह में ही महिला जैन मिलन की वीरांगनाओ द्वारा घरौंदा आश्रम जाकर वहां के विकलांग बच्चों, बड़ों और बुजुर्गों को गर्म और ऊनी कपड़ों का वितरण किया गया।
वस्त्र वितरण के साथ-साथ वहां पर रहने वाले लगभग 130 बच्चे, बड़े और बुजुर्गों को स्वल्पाहार भी कराया गया।
हमारे इस नेक कार्य मे हमारे साथ हमारी राष्ट्रीय संयोजिका वीरांगना संगीता चंदेरिया जी, संरक्षिका वीरांगना किरण जैन, अध्यक्ष वीरांगना ऋतु जैन, सचिव वीरांगना शालिनी बजाज, प्रचार मंत्री वीरांगना ज्योति जैन, वीरांगना स्मिता जैन मनीष भाई जी, वीरांगना मनीषा चंदेरिया, वीरांगना स्मिता जैन अरविंद भाई जी शामिल रहीं।











