सागर के थाना राहतगढ़ क्षेत्र में खुरई तिराहे के पास दो ट्रक की आपसी टक्कर में घायल हुए 29 वर्षीय युवक को डायल-112 एफआरव्ही ने अस्पताल पहुँचाया

सागर के थाना राहतगढ़ क्षेत्र में खुरई तिराहे के पास दो ट्रक की आपसी टक्कर में घायल हुए 29 वर्षीय युवक को डायल-112 एफआरव्ही ने अस्पताल पहुँचाया

सागर के थाना राहतगढ़ क्षेत्र में खुरई तिराहे के पास दो ट्रक आपस में टकरा गये है एक व्यक्ति घायल हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 01-01-2025 को प्रातः 06:22 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल राहतगढ़ थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक पुष्पेंद्र क्षेत्री पायलेट विक्रांत सिंह ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि दो ट्रक की आमने सामने की टक्कर हो जाने से एक युवक घायल हो गया था । डायल-112 पुलिस जवानों द्वारा एफ आर व्ही से घायल युवक राज कुमार पिता इमरत लाल निवासी नजीराबाद भोपाल को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल राहतगढ़ पहुँचाया गया जहां से प्राथमिक उपचार उपरांत युवक को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया।

Leave a Comment

Read More