
भारतीय जनता पार्टी का पूरा खर्चा कार्यकर्ताओं की खून-पसीने की कमाई से चलता है:-वृंदावन अहिरवार
एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि को जिले के सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं ने समर्पण दिवस के रूप में मनाया। सागर के
यमुना ताई मंडल में आयोजित संगोष्ठी में नगर निगम अध्यक्ष एवं समर्पण निधि कार्यक्रम के जिला प्रभारी वृंदावन अहिरवार शामिल हुए। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मेघा दुबे,मंडल प्रभारी श्रीकांत जैन सहित वरिष्ठ नेताओं ने अपनी समर्पण निधि का समर्पण किया।
मुख्य वक्ता श्री वृंदावनअहिरवार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पं.दीनदयाल उपाध्याय ने ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ का भाव रखते हुए सबके प्रगति और विकास के लिए एकात्म मानववाद का सृजन किया। उनके विचारो के अनुरूप प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार व डॉ.मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकारों ने जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए अनेकौ जनकल्याणकारी योजनाएं बनाई है। रोटी, कपडा, मकान, पढाई, दवा और रोजगार यह उसी एकात्म मानववाद से निकले विचार है। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास यही एकात्म मानव दर्शन है, जिसको जमीन पर उतारने का काम देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं डॉ.मोहन यादव जी कर रहे हैं। उन्होंने ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का पूरा खर्चा कार्यकर्ताओं की खून-पसीने की कमाई से चलता है। हम सभी कार्यकर्ता समर्पण निधि समर्पित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी एक आदर्श पार्टी है, जो स्वयं अपने कार्यकर्ताओं द्वारा दी गई समर्पण निधि से पार्टी के कार्यों को करती है।
कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन मंडल अध्यक्ष मेघा दुबे ने दिया कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विकास केसरवानी ने किया एवं आभार जिला मीडिया प्रभारी एवं मंडल प्रभारी श्रीकांत जैन ने व्यक्त किया
बैठक मैं मनोज रैकवार,नीलेश जैन,अमित रावत,अमित जैन,मोनू शुक्ला,प्रमिला मौर्य, कुलदीप खटीक,अंशुल गुप्ता,सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहें*श्रीकांत जैन*
जिला मीडिया प्रभारी











