कचरा कलेक्शन वाहन आपके द्वार न पहुँचे तो नागरिक हेल्पलाईन नंबर 07582-242802 पर दें सूचना

कचरा कलेक्शन वाहन आपके द्वार न पहुँचे तो नागरिक हेल्पलाईन नंबर 07582-242802 पर दें सूचना

सड़कों, नालियों में सिंगल यूज प्लास्टिक पॉलीथिन दिखने पर जोनप्रभारी व वार्ड दरोगा पर होगा जुर्माना : निगमायुक्त

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की तैयरियों के तहत नगर निगम आयुक्त  राजकुमार खत्री ने शहर का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश

सागर दिनांक 14 फ़रवरी 2025

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की तैयरियों के तहत नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री ने शुक्रवार को सुबह सुबह शहर का भ्रमण करते हुए निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सिविल लाईन, आईजी तिराहा होते हुए राजघाट तिराहा, धर्मश्री चौराहा, शीतलामाता तिराहा, मोतीनगर चौराहा, राधा तिराहा और डिम्पल पेट्रोल पंप तिराहा आदि को जोड़ने वाले सड़क मार्गो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शीतला माता मंदिर तिराहे पर सड़क पर पड़ी सिंगल यूज प्लास्टिक पॉलीथिन को देखकर निगमायुक्त ने वार्ड दरोगा को फटकार लगाते हुये निर्देश दिए की शहर में कहीं भी सिंगल यूज प्लास्टिक सड़क या नाली में डली पायी जाने पर उक्त वार्ड के दरोगा और जोन प्रभारी पर भी जुर्माना किया जायेगा। उन्होंने कहा की स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में सागर को अग्रणी बनाने का हर सम्भव प्रयास नगर निगम द्वारा किया जा रहा है ऐसे में स्वच्छता व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता है सभी सफाई मित्र और नगर निगम स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी से अपना कार्य करें और शहर को गर्बेज मुक्त बनाने में सहयोगी बने। उन्होंने कहा की शहर में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्य स्थलों के आसपास पड़ी निर्माण और ध्वंस सामग्री को तत्काल उठाकर साफ-सफाई सुनिश्चित करें। उन्होंने स्थानीय रहवासियों से स्वच्छता संवाद करते हुए कहा की सभी नागरिक अपने घरों का गीला सूखा एवं अन्य प्रकार का कचरा अलग-अलग डस्टबिन में रखें और कचरा कलेक्शन गाड़ियों में ही दें। यदि किन्ही कारणों से कचरा कलेक्शन वाहन आपके द्वार न पहुँचे तो नागरिक सागर स्मार्ट सिटी के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कण्ट्रोल सेंटर के हेल्पलाईन नंबर 07582-242802 पर सूचना दें। आपकी सूचना प्राप्त होने पर आपके द्वार तक कचरा एकत्र करने हेतु वाहन का प्रबंध किया जायेगा। सभी नागरिक शहर को साफ-स्वच्छ बनाने में सहयोगी बने। सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करें। किचिन आदि से निकले गीले कचरे से खाद बनाना आसान है इसके लिए मटका खाद बनाने का प्रशिक्षण भी यूट्यूब से देखकर या निगम की टीम से ले सकते हैं। कचरे का सोर्स पर ही निपटान करने का प्रयास करें ताकि कम से कम कचरे का उत्पादन हो और सागर गर्बेज फ्री शहर बन सके। सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा स्थापित अत्याधुनिक एकीकृत कमांड एंड नियंत्रण केंद्र(ICCC) शहर की निगरानी व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के साथ ही नागरिक सुविधाओं के बेहतर प्रबंधन में सतत कार्यरत है। आप भी नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को हेल्पलाइन नंबर पर सूचना देकर हल करा सकते हैं। उन्होंने सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा राधा तिराहा से डिम्पल पेट्रोल पंप रोड के निर्माणाधीन चौड़ीकरण कार्यों का भी निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए।

Leave a Comment

Read More