विधायक प्रदीप लारिया ने 434.78 करोड़ की लागत से शासकीय महाविद्यालय नरयावली के भवन निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

SHARE:

विधायक लारिया ने 434.78 करोड़ की लागत से शासकीय महाविद्यालय नरयावली के भवन निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

(शिक्षा के क्षेत्र में नरयावली को मिली बड़ी सौगात, छात्रों को मिलेगा फायदा)

सागर/22.05.2025

नरयावली क्षेत्र को शिक्षा के क्षेत्र में शासकीय महाविद्यालय नरयावली के भवन निर्माण कार्य के रूप में बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।

गुरुवार को ग्राम गडरिया डोंगा (नरयावली) में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने 437.78 लाख रू.की लागत से निर्मित होने वाले शासकीय महाविद्यालय नरयावली के भवन निर्माण कार्य की विधिवत पूजा अर्चना कर आधारशिला रखी।

विधायक लारिया ने कहा कि महाविद्यालय के नवीन भवन के शुरू होने के बाद छात्रों को बेहतर एवं सुलभ शिक्षा के अवसर बढ़ेगें। यह विद्यार्थियों के लिए उच्च गुणवत्ता की शिक्षा सुलभ कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। नरयावली के विकास में एक नया आयाम जुड़ गया है। इस कॉलेज भवन के निर्माण होने से नरयावली सहित आसपास के अनेकों गांवों के छात्रों को लाभ मिलेगा।

शिक्षा संपूर्ण मानवतावाद की स्थापना में सहायक है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदीजी ने नई शिक्षा नीति लागू कर युवाओं को रुचि के अनुरूप शिक्षा ग्रहण करने के अवसर प्रदान किये है जिससे शिक्षित होकर विद्यार्थी आत्मनिर्भर बन सके। भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार हर वर्ग के सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिबद्ध है।

उन्होंने आगे कहा कि नरयावली को शिक्षा के क्षेत्र में उन्नत शिखर तक ले जाने के लिए कार्य योजना बनाकर कार्य किया जाएगा ताकि नरयावली उच्च शिक्षा के पथ पर अग्रसर हो सके। इस महाविद्यालय के भवन निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद जरूरत इस बात की रहेगी कि इसका सही उपयोग हो तथा यह महाविद्यालय आदर्श संस्थान बने। शिक्षक छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने का कार्य करें तभी यह संस्थान उत्कृष्ट शिक्षा संस्थान बनेगा।

यह हमारा महाविद्यालय नहीं, शिक्षा का मंदिर है इसके निर्माण की गुणवत्ता का ख्याल रखा जाए। उन्होंने शुभारंभ अवसर पर बधाई देते हुए कहा कि युवा ही परिवर्तन लाते हैं।

महाविद्यालय के प्राचार्य एवं स्टाफ ने महाविद्यालय के विकास के लिए विधायक लारिया को साधुवाद देते हुए कहा कि उनके प्रयासों से ही यह महाविद्यालय ऊंचाइयों को पा सका है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष,जनपद अध्यक्ष राहतगढ़, पदाधिकारी,वरिष्ठजन, महाविद्यालय स्टाफ सहित गणमान्यजन बड़ी संख्या में शामिल हुए।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें