किसान भाई चिंतित न हों, खाद की पर्याप्त उपलब्धता – कलेक्टर

SHARE:

किसान भाई चिंतित न हों, खाद की पर्याप्त उपलब्धता – कलेक्टर

सागर 25 जुलाई 2025
किसान भाई खाद उर्वरक के लिए चिंतित न हों उनको उनकी मांग के अनुसार आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। उक्त अपील कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने खाद और उर्वरक की समीक्षा बैठक में की।

कलेक्टर  संदीप जी आर ने कहा कि जिले में आज की स्थिति में 2900 मी टन खाद यूरिया मौजूद है इसके लिए सभी डबल लाख में भेजने की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है और शीघ्र ही एक नई रैक प्राप्त हो रही है जिससे कि मांग के अनुसार आपूर्ति लगातार सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसान भाई धीरज रखें सभी को खाद्य उर्वरक उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों, समस्त एसडीएम, तहसीलदारों को निर्देशित किया कि जहां पर भी खाद और उर्वरक की समस्या महसूस होती है वहां तत्काल टोकन की व्यवस्था सुनिश्चित की जावे जिससे कि किसान भाई को परेशान ना होना पड़े और निश्चित तारीख पर खाद प्राप्त कर सके। उन्होंने कहा कि सभी खाद वितरण केंद्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं भी मुहैया कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि किसान भाइयों को समय पर एवं सुगमता से खाद उर्वरक मिल सके इसके लिए लगातार मॉनीटरिंग भी की जा रही है और सभी एसडीएम लगातार आपूर्ति सुनिश्चित करा रहे हैं।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें