कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, विधायक शैलेन्द्र जैन सहित जनप्रतिनिधियों ने की भगवान गोवर्धन और गौमाता की पूजा-अर्चना, प्रतियोगिता के विजेताओं का हुआ सम्मान
सागर, 09 नवंबर 2026।
केंद्रीय जेल परिसर सागर स्थित श्री कृष्ण मधुबन गौशाला में सोमवार को गोवर्धन पर्व श्रद्धा और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं नगर विधायक शैलेन्द्र जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पार्षद विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने भगवान गोवर्धन की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा गौमाता का पूजन कर प्रदेश एवं जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर सागर जिले के वृंदावन ग्रामों में पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्य अतिथि गोविंद सिंह राजपूत ने सम्मानित किया। विजेताओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके प्रयासों की सराहना की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने भारतीय गोवंश के संरक्षण, संवर्धन और पशुपालन को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौवंश का विशेष महत्व है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में पशुपालन की महत्वपूर्ण भूमिका है।
इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से अपर कलेक्टर अविनाश रावत, जेल प्रशासन के जेल अधीक्षक एवं स्टाफ तथा पशुपालन एवं डेयरी विभाग के उप संचालक सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
भारत न्यूज़ 24 live.com







