
आम आदमी पार्टी सागर द्वारा लगातार पांचवे सप्ताह चलाया गया विट्ठल नगर वार्ड में जन समस्याओं को लेकर हर घर जनसंपर्क अभियान..
आज आम आदमी पार्टी जिला इकाई द्वारा सागर जिलाध्यक्ष इंजी डीके सिंह के नेतृत्व में लगातार शहर में बारिश के बावजूद आज लगातार पांचवे सप्ताह भी सागर विधानसभा के विठल नगर वार्ड में सागर नगर अध्यक्ष ज्योतिष सोनी एव विठल नगर निवासी आम आदमी पार्टी सागर मीडिया प्रभारी लक्ष्मीकांत राज की उपस्थिति में हर घर जनसंपर्क अभियान किया गया,इस..शहर में लगातार बारिश भी आम आदमी पार्टी सागर के क्रांतिकारी साथियो का हौसला पस्त नही कर पाई..,
आज के इस जनसंपर्क अभियान में बरसात आप सागर के पदाधिकारियों एव कार्यकर्ताओ ने डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान के दौरान पंपलेट, स्टीकर बांटकर,विट्ठल नगर वार्डवासियों से मुलाकात कर आम आदमी पार्टी से जुड़ने की अपील* की गई, जनसंपर्क के दौरान विट्ठल नगर वार्ड वासियों ने आम आदमी पार्टी सागर के जिलाध्यक्ष इंजी डीके सिंह एव आप नेताओ को बताया कि बीजेपी शाषित नगर निगम की असंवेदनशीलता और जनविरोधी नीतियों एव वर्तमान बीजेपी पार्षद के उदासीनता के कारण विट्ठल नगर वार्ड में नहीं हो रहा कोई जनहित के कार्य,लोगो ने बताया कि चाहे वह वार्ड की सड़कों का मामला हो ,चाहे टूटी पड़ी नालियां और सीवर का मामला हो,चाहे शमशान घाट का मुद्दा हो,चाहे देव श्री जानकी रमन मंदिर या स्कूल के सामने गंदगी का मामला हो,सड़क नाली समेत अन्य समस्याओं को लेकर लगातार विट्ठल नगर वार्ड अखबारों की सुर्खियां बना रहता है. फिर भी वर्तमान बीजेपी शाषित नगर निगम शासित भाजपा और पार्षदों के ऊपर कोई फर्क नहीं पड़ता है आम आदमी पार्टी जिला इकाई में विट्ठल नगर वार्ड के लोगों को विश्वास दिलाया है कि जल्दी-जल्दी नगर निगम ने विट्ठल नगर वार्ड की सड़कों नदियों को और गंदगी के ऊपर ध्यान नहीं दिया तो वार्ड की जनता के साथ आम आदमी पार्टी नगर निगम का घेराव करेगी एवं इन सभी समस्याओं से वार्ड के लोगों को जल्द से जल्द निजात दिलाएगी. आज की हर घर जनसंपर्क अभियान के दौरान आम आदमी पार्टी एवं अरविंद केजरीवाल जी के नीतियों से प्रभावित होकर विट्ठल नगर वार्ड सागर के तीन साथियों ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन की एवं आगामी समय में पार्टी के लिए कार्य करने की इच्छा जताई.. आज के इस जनसंपर्क अभियान के दौरान स्टेट जॉइंट सेक्रेटरी रामसेक पवार,जिला अध्यक्ष इंजीनियर डीके सिंह,आज के कार्यक्रम में संचालन कर रहे जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह जिला संयुक्त सचिव दामोदर कुर्मी, जिला सचिव हृदेश पाटकर,जिला कार्यालय प्रभारी माधव अहिरवार,मीडिया प्रभारी लष्मीकांत राज,सागर नगर अध्यक्ष ज्योति सोनी मीडिया सह प्रभारी संजेश कश्यप क्रांतिकारी साथी राहुल खरे,मयंक कोरी, अमन,अरुण रैकवार,आदि पदाधिकारी एव साथी शामिल रहे…
इंजी डीके सिंह(जिलाध्यक्ष)
आम आदमी पार्टी, सागर,मप्र











